Site icon Buziness Bytes Hindi

जम गयी डल झील, 1991 के बाद श्रीनगर की सबसे सर्द रात


जम गयी डल झील, 1991 के बाद श्रीनगर की सबसे सर्द रात

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच गुरुवार को कश्मीर का प्रसिद्ध डल झील पूरी तरह जम गया। दरअसल, बुधवार की रात श्रीनगर में पिछले 30 सालों की सबसे ठंडी रात रही।

माइनस 11.8 डिग्री तापमान
श्रीनगर में देर रात माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये 1991 के बाद शहर की सबसे सर्द रात रही जब माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 1995 में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

1893 में दर्ज हुआ था 14.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार अब तक सबसे कम तापमान श्रीनगर में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसे 1893 में दर्ज किया था।

पूरे कश्मीर में सर्दी का क़हर
हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप के तौर पर पहचानी जाने वाले दक्षिण कश्मीर में मौजूद पहलगाम में -11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले पिछली रात यहां तापमान माइनस 11.7 डिग्री था। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस है। यहां भी पिछली रात -10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर की बात करें तो कुपवाड़ा में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनग में न्यूनतम तापमान -10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version