Site icon Buziness Bytes Hindi

World Athletics Championship: हंगरी में पदक से चूकी पारूल ने ओलंपिक का टिकट कटाया

athlete parul chaudhary

World Athletics Championship: हंगरी में आयोजित विश्व चैंपियनशिप स्पर्धा में मेरठ की बेटी पारूल चौधरी पदक से चूक गई। लेकिन उन्होंने ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। हंगरी में आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को पारुल चौधरी दमदार प्रदर्शन के बाद भी पदक नहीं जीत सकीं। 3 हजार स्टीपल चेज स्पर्धा में पारुल ने 9:15:31 मिनट के नेशनल रिकॉर्ड बनाया। इतने प्रयासों के बाद भी पारूल को 11वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। खास बात रही पारुल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।

पारुल चौधरी ने कई कीर्तिमान बनाए

मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी पारुल चौधरी ने कई कीर्तिमान बनाए हैं। पारूल भले ही हंगरी में पदक जीतने से दूर रहीं। लेकिन पेरिस ओलंपिक का टिकट लेकर एक बड़ी उपलब्धि पारुल ने हासिल की है। पारुल को ओलंपिक टिकट के लिए क्वालीफाई मार्क 9:23 मिनट में 3 हजार स्टीपल चेज दौड़ को पूरी करनी थी। लेकिन पारुल ने यह क्वालीफाई मार्क से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9:15:31 मिनट में अपनी दौड़ तय कर ली। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ललिता बाबर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है। ललिता बाबर के नाम 9:19:76 मिनट का रिकॉर्ड था।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले पारुल चौधरी ने बालिका वर्ग की 3000 मीटर की दौड़ 9 मिनट से पहले पूरा किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। 9 मिनट से कम समय में दौड़ पूरा करने वाली पारूल चौधरी पहली भारतीय धाविका बनी थीं। उन्होंने जैक केम्प में साउंड रनिंग सनसेट टूर में 8:57.19 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

Exit mobile version