World Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल में बनाई जगह

मेरठ रीजनWorld Athletic Championship: मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप...

Date:

मेरठ। मेरठी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए मेरठ का नाम देश में ही नहीं विदेश में भी रोशन किया है। अमेरिका में मेरठ की अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियागिता के फाइनल में जगह बनाई है। मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने यह उपलब्धि आज हासिल की है। मेरठी बेटी एथलीट अन्नू रानी के इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अन्नू के परिजनों को विश्वास है कि अन्नू रानी इस बार जरूर मेडल हासिल करके ही लौटेगी। मेरठ की अन्नू रानी एक बार फिर से विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप भाला फेंक प्रतियागिता के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। एथलीट अन्नू रानी इससे पहले भी भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना चुकी हैं। अन्नू रानी विश्व भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। बता दें कि अमेरिका में इन दिनों 18 वीं विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है। गुरुवार को आज इस प्रति​योगिता में भाला फेंक स्पर्धा का आयोजन हुआ।

Read also: Dinesh Khatik UP: जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का यू टर्न,सीएम योगी को बताया ईमानदार

जिसमें मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने अपना प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की की है। अन्नू रानी के इस सफलता के बाद माना जा रहा है कि इस बार अन्नू जरूर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। अन्नु रानी ने फाइनल में जगह पक्की कर अपने इरादे जताए हैं। अन्नू रानी ने आज हुई 59.60 मीटर थ्रो के साथ टॉप 12 में जगह पक्की की और फाइनल का टिकट पाया। क्वालीफाई राउंड में अन्नु रानी को 8वां स्थान मिला है।  विश्व चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वह फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थीं। अमेरिका में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का फाइनल शुक्रवार 22 जुलाई को खेला जाना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related