नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और रसिका दुग्गल की फिल्म ‘लूटकेस’ उतत पर हिट हो चुकी है| अब रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर 2’ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह मिर्जापुर 2 के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं.
‘मिर्जापुर 2’ के बारे में बात करते हुए रसिका दुग्गल ने कहा, “जिन्होंने सीजन 1 देखा है, उन्हें सीजन 2 भी बहुत पसंद आएगा. इसमें नये कैरेक्टर्स लिखे गए हैं और बहुत अच्छे एक्टर इसे निभा रहे हैं.” अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बीना त्रिपाठी का एक अलग एंगल सीजन 2 में दिखेगा. सीजन 1 में उस कैरेक्टर के साथ बहुत कुछ हुआ है, तो उस चीज का प्रभाव भी कैरेक्टर पर पड़ेगा. इसलिए कह सकते हैं कि बीना त्रिपाठी का अलग एंगल दिखेगा.” इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने बताया कि बीना त्रिपाठी का किरदार उनके लिए सबसे ज्यादा चैलेंजिंग रहा है. उन्होंने कहा कि तब तक लोगों ने मुझे ऐसे अवतार में नहीं देखा था. बीना त्रिपाठी मेरे लिए बहुत अलग था, मुझे लगता था कि उन्होंने गलत कास्टिंग कर दी.
रसिका दुग्गल से इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें ‘लूटकेस’ में ऐसी क्या खास बात लगी थी जो उन्होंने इसके लिए हां कह दी. इसपर उन्होंने कहा, “मुझे कॉमेडी रोल कभी ऑफर नहीं हुए थे. जिस वक्त मुझे इसकी स्क्रिप्ट मिली, उस समय मैं दिल्ली क्राइम की शूटिंग कर रही थी. तो मैं सोच रही थी कि इसके बाद कुछ लाइट करने का मौका मिले तो बहुत अच्छा होगा. इसके बाद मेरे पास लूटकेस की स्क्रिप्ट आई. इसमें एक मिडल क्लास की कहानी है, जिसमें उसे पैसों से भरा बैग मिल जाता है. लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि बहुत सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ डायलॉग्स और स्क्रिप्ट तैयार की गई थी तो मुझे लगा कि मुझे फिल्म का हिस्सा बनना चाहिए.”

