रामपुर। जिले में खनन माफिया बेलगाम होता जा रहा है। रामपुर के पटवाई में भाजपा विधायक राजबाला की गाड़ी को माफिया के गुर्गेां ने तोड़ दिया। खनन माफिया ने विधायक के भांजे और दो चालकों को पर जानलेवा हमला कर उनको घायल कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि दो दिन पहले खनन कारोबारियों ने दढियाल क्षेत्र में जमकर फायरिंग की थी। रामपुर में कोसी नदी में बड़े पैमाने पर खनन का काम होता है। यहां से रात भर खनन से भरे ट्रक एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रों में भेजे जाते हैं। शाहबाद क्षेत्र से होकर ओवर लोड ट्रक निकलते हैं। जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
Also Read : Gyanvapi Masjid case : हटाए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा को बहाल करने की मांग
इसकी शिकायत भाजपा विधायक राजबाला सिंह ने अधिकारियों से की। इसका वीडियो भी बनाकर अधिकारियों को दिया था। विधायक पति दिलीप लोधी ने बताया कि गत मंगलवार की देर रात खनन अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और कहा कि खनन के ट्रक किधर से होकर गुजरते हैं,वह चलकर उन्हें बताए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी है। इस पर उनके भांजे भारत सिंह और ड्राइवर अनु व अनिल विधायक की गाड़ी से उनके साथ चल दिए।
पटवाई में शाहबाद रोड पर खनन अधिकारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी खनन माफिया को लगी तो उन्होंने अपने ट्रक पीछे ही रूकवा दिए। खनन का एक ट्रक पहुंचा। जिसे खनन अधिकारी ने सीज कर थाने भिजवा दिया। तीन बजे खनन अधिकारी यह कहकर चले गए कि वह पीछे जाकर चेक करते हैं। यहीं रहिए और वीडियो बना लीजिए। इसी बीच अचानक खनन के ट्रक वहां से निकलने लगे। इसी बीच चार गाड़ियों में सवार दो दर्जन बदमाशों ने वहां पर पहुंचकर विधायक की गाड़ी तोड़ दी और तमंचे से हवाई फायरिंग की।
भाजपा विधायक के भांजे भांजे भारत सिंह और दोनों ड्राइवर को हमलावरों ने बुरी तरह घायल किया। आरोप है कि यह घटना पटवाई थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई और पुलिस वाले सब देखते रहे। मारपीट करने वाले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ड्राइवर अनु ने फोन से इसकी सूचना विधायक पति को दी। तब उन्होंने अधिकारियों को फोन मिलाया। थाना प्रभारी को भी घटना से अवगत कराया।
Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना, कुर्की के लिए अदालत में आज अर्जी

