मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

मेरठ रीजनमेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

Date:


मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

सोमवार सुबह सात बजे तक न निकलें घरों से
लाॅकडाउन में सड़कों पर निकलने वालों की पुलिस ने ली खबर

मेरठ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये राज्य सरकार ने शनिवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक मिनी लाॅकडाउन लगाये जाने का ऐलान किया था। इसी के अन्र्तगत जनपद मेरठ में भी मिनी लाॅकडाउन की शुरूआत हो गयी। आज आठ बजते ही पुलिस ने कमान संभाल ली और बेवजह घरों से निकलने वालों की जमकर खबर ली।

मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

आज आठ से शुरू होने वाले मिनी लाॅकडाउन को देखते हुए दुकानदारों ने समय से पहले ही दुकानें बढ़ा ली थीं ताकि वह लाॅकडाउन शुरू होने से पहले ही अपने घर पहुंच जायें। सात बजते ही दुकानें बंद और बाजार खाली होने शुरू हो गये थे। आठ बजते ही सड़़कों पर पुलिस ने कमान संभाल ली और आने-जाने वालों से पूछताछ शुरू कर दी।

मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

शहर के प्रमुख चौराहे बेगमपुल पर तैनात पुलिस ने वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति से बेवक्त घर से निकलने का कारण पूछा। वहीं बेवजह घरों से निकलने वालों की खबर भी पुलिस ने ली। कोरोना संक्रमण के भयावह हो जाने के बाद भी कुछ लोग बिना मास्क लगाये बेगमपुलचौराहे पर दिखे तो पुलिस ने डंडे से उससे पूछताछ की। पुलिस को देखते ही लोग गमछे से मुंह ढककर खुद को बचाने का प्रयास करते दिखे।

मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू
मेरठ में मिनी लाॅकडाउन शुरू

इनको रहेगी छूट

अपने कार्यस्थलों को जा रहे या लौट रहे श्रमिकों, प्रतियोगी परीक्षा देने जा अभ्यर्थियों, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों, सहित कई लोगों को शर्तों के साथ आवाजाही की छूट रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा के जा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका आईडी ही कर्फ्यू पास माना जाएगा। शनिवार-रविवार के दिन सभी वैवाहिक समारोह बंद स्थानों के अंदर अधिकतम 50 व्यक्तियों के साथ और खुले स्थानों पर 100 लोगों के साथ कराने होंगे। अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोगों को ही जाने की इजाजत दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...