Uttarakhand weather Update: बारिश और बर्फबारी का yellow alert

उत्तराखंडUttarakhand weather Update: बारिश और बर्फबारी का yellow alert

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आने वाले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


चमोली में सबसे अधिक बारिश

दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी, नारायण आश्रम में सात मिमी, जौलजीबी में 6.5 मिमी, तपोवन में पांच मिमी, जखोली में 10 मिमी, मुंस्यारी में 8.4 मिलीमीटर, धारचूला में 4 मिमी और ऊखीमठ में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।


इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related