विक्टोरिया। बार्सिलोना के लियोनल मेसी ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिए ‘गोल्डन बूटÓ हासिल किया. मेसी ने इस सीजन में 33 मैच में 25 गोल किए हैं. दूसरे नंबर पर रियाल मैड्रिड के करीम बेंजिमा ने 21 गोल दागे. मेसी ने एथलेटिक बिल्बाओ के टेल्मो जारा (6 अवॉर्ड) का रिकॉर्ड तोड़ा है. जारा को छठवीं बार यह सम्मान 1953 में मिला था. उसके बाद से कोई प्लेयर यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका.
टीम को भी जिताया
मेसी ने यह उपलब्धि रविवार को एल्वेस टीम के खिलाफ मैच में हासिल की. उन्होंने इस मैच में 34वें और 75वें मिनट में दो गोल किए. मेसी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेसी की टीम बार्सिलोना ने एल्वेस को 5-0 से हराया. इसके अलावा एक-एक गोल अंशु फाती ने 24वें, लुइस सुआरेज ने 44वें और नेल्सन सेमेदो ने 57वें मिनट में किया. मैच में अंशु फाती के गोल को मेसी ने ही असिस्ट किया था.
सबसे ज्यादा गोल किए असिस्ट
अर्जेंटीना के स्ट्राइकर मेसी ला लिगा के एक सीजन में सबसे ज्यादा 21 गोल असिस्ट करने प्लेयर भी बन गए हैं. उन्होंने बार्सिलोना के ही पूर्व कप्तान जावी हर्नांडेज का रिकॉर्ड तोड़ा है. जावी ने 2008-09 सीजन में 20 गोल असिस्ट किए थे.
‘गोल और अवॉर्ड से ज्यादा जरूरी टीम की जीत
सम्मान मिलने के बाद मेसी ने कहा कि मैंने हमेशा ही कहा है कि यह अवॉडज़् और इंडिविजुअल गोल मेरे लिए दूसरे नंबर पर है. उन्होंने कहा कि यह सच है कि 7वीं बार यह अवॉर्ड जीतना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी टीम का खिताब जीतना होता है. मेसी बोले कि अब हमें थोड़ी शांति की जरूरत है, जिससेहम कुछ सोच सकें. हमें अपने अंदर की कमियों को ढूंढकर उन्हें दूर करना होगा और फिर मैदान पर शानदार खेल को दिखाना होगा.

