कमाई में रोनाल्डो से आगे निकल सकते हैैं मेसी

स्पोर्ट्सकमाई में रोनाल्डो से आगे निकल सकते हैैं मेसी

Date:


कमाई में रोनाल्डो से आगे निकल सकते हैैं मेसी

रोम।बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की क्लब से जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं. वह बार्सिलोना के बाद इटली सेरी-ए के क्लब इंटर मिलान से जुड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर मिलान के मालिक मेसी के साथ चार साल का करार करने के इच्छुक हैं और इसके लिए वह मेसी को 50 मिलियन यूरो हर साल देने को तैयार हैं. आपको बता दें कि स्पेनिश फुटबॉल क्लब से मेसी का करार 2021 के अंत में खत्म हो रहा है. इसके बाद वह क्लब को छोड़ सकते हैं.

आधिकारिक पुष्टि नहीं
मेसी की तरफ से हालांकि अभी तक इंटर मिलान से जुडऩे और बार्सिलोना को छोडऩे का कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है. लेकिन अगर मिलान का प्लान काम करता है तो क्रिस्टियानों रोनाल्डो से ज्यादा कमाई करने वाले मेसी हो जाएंगे. रोनाल्डो को सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस से 31 मिलियन यूरो हर साल मिलते हैं.

स्पेनिश लीग के बाद दिए संकेत
आपकों बता दें कि बार्सिलोना ने इस साल 2016-17 के बाद से पहली बार स्पेनिश लीग का खिताब गंवाया है. इस हार से वह घबरा गए थे और उन्होंने कहा था कि उनकी टीम कमजोर टीम है. उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह करार खत्म होते ही बार्सिलोना से नाता तोड़ लेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related