मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी एक योजना है और यहाँ हमने इस योजना से सम्बंधित सभी मूल जानकारियों को एकत्र किया है जिससे आपको इस योजना की पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
क्या है मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना?
राज्य के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 2020 में हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना (Meri Fasal Mera Byora Scheme) का शुभारम्भ किया गया। इस योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसान और उनके खेतो का ऑनलाइन पंजीकरण करना है जिसके अंतर्गत किसान को अपनी फसल का पूरा ब्यौरा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना (Meri Fasal Mera Byora Scheme) के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करना होता है। पोर्टल पर अपने फसल का ब्यौरा दे कर राज्य के किसान सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गयी बिमा कवर, फसल के नुकसान पर मुआवजे आदि किसानो को सही से प्रदान किये जा रहे है या नहीं।
इस योजना में आवेदन करना बेहद आसान है जिसे आप कार्यालय के चक्कर काटे बिना ऑनलाइन कर सकते है। इस योजना से स्वयं को जोड़ने के लिए केवल आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना (Meri Fasal Mera Byora Scheme) की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा जिसके माध्यम से आप सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के द्वारा किसान फसल की बुहाई के समय ही पंजीकरण कर सकते है और कटाई के समय यह फसल सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाती है जो प्रत्येक वर्ष बदलता रहता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को न्यूनतम फिक्स भी कहते है जिससे फसलों का रेट तय किया जाता है ।
इसके साथ ही इस पोर्टल द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है जिसमे बुहाई और कटाई के समय सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। इस पोर्टल पर सरकार किसानो की कई जानकारियां मांगती है जिससे किसानो तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाई जा सके। इसे सरकार द्वारा सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध करवाया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाकर सरकार की नीतियों से ग्राउंड लेवल से जुड़ सकते है।
Read also: हरियाणा सरकार ने अन्य राज्यों से धान खरीद पर लगाई रोक, यूपी के किसान आक्रोशित
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
- इस योजना के लिए आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए
- आधार कार्ड होना अनिवार्य है
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- बैंक खाते का अभिलेख
- खसरा या मुरब्बा नंबर
- किसान की जमीन का रकबा
कैसे आवेदन करे मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए?
यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना 2022 (Meri Fasal Mera Byora Scheme) के लिए आवेदन करना चाहते है तो निचे दिए गए चरणों का पालन करे।
- इस योजना से स्वयं को जोड़ने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाये ।
- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद आपको पंजीकरण का ऑप्शन दिखेगा, उसे क्लिक करके अगले चरण पर पहुंचे।
- अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा उसपर मोबाइल नंबर के ऑप्शन को चुने और आपको OTP प्राप्त होगा। स्क्रीन पर दिए गए स्थान में OTP को भरे और अगले चरण के लिए बढे ।
- इसके बाद आपके पास पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा जिसे चार चरणों में विभाजित किया गया है । इस फॉर्म में आपको पूरा विवरण व जानकारी देना होगा।
- सभी चरणों में जानकारी का सटीक होना आवश्यक है। पहले चरण में आपको जमीन से सम्बंधित जानकारी जैसे मुरब्बा या खसरा नंबर भरना होगा।
- दूसरा चरण फसल विवरण है जिसमे फसल से सम्बंधित सभी जानकारी भरे।
- पंजीकरण के तीसरे चरण में अपने बैंक डिटेल्स को भरे और आगे बढे।
- चौथा एवं आखिरी चरण मंडी /आढ़ती का विवरण से सम्बंधित है जिसमे आपको सही जानकारी देकर फॉर्म को सबमिट करना होगा । इसी के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके द्वारा आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
Read also: हरियाणा सरकार ने 2 टोक्यो पैरालिंपिक पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार का किया ऐलान
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा (MSMB) योजना के लाभ
- किसान और खेत पंजीकरण से सम्बंधित सारी जानकारी एवं ब्यौरा एक ही जगह पर होता है।
- किसानो को प्राकृतिक आपदा-विपदा या किसी भी अन्य कारण द्वारा फसलों की छति होने पर सरकार द्वारा मदद प्रदान करने में सहायक।
- किसानो की समस्या को हल करने के लिए आधुनिक व अनूठा प्रयास जिससे उन्हें सभी सरकारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलती है।
- हरियाणा सरकार द्वारा किसानो तक सीधे सहायता पहुंचना।
- कृषि सम्बंधित जानकारी का सही समय पर मिलना ।
- CSC वीएलई और अन्य किसानो का ऑनलाइन ब्यौरा ।
- दफ्तरों के चक्कर काटे बिना किसानो द्वारा आसानी से खुद पंजीकरण किया जा सकता है।
- फसलों की खरीद प्रक्रिया में सुविधा ।

