Site icon Buziness Bytes Hindi

Men’s Hockey WC: ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने का भरोसा

hockey

13 से 29 जनवरी तक भारत के शहर भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी मेंस वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. सभी तय्यरिया पूरी हो चुकी हैं, लगभग सभी टीमें भी भारत पहुँच चुकी हैं. इस बीच तीन बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने एकबार फिर जीत का भरोसा जताया है. ऑस्ट्रेलिया ने 2010 और 2014 में दो लगातार विश्व कप जीते हैं. उससे पहले उसने 1986 में विश्व कप जीता था, बता दें कि पिछली बार बेल्जियम ने भारत में ही नीदरलैंड को हराकर खिताब जीता था.

पिछली बार कंगारुओं को मिला था कास्य

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले विश्व कप में इंग्लैंड को 8–1 से हराकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एडी ओकेनडेन ने भारत पहुंचने के बाद कहा कि टूर्नामेंट में से हमें बड़ी उम्मीद है, हमारे प्लेयर वास्तव में उत्साहित हैं. कप्तान ने कहा कि हमें खिताब जीतने का विश्वास है, हमारी टीम अनुभवी है जिसका फायदा मिलना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 13 जनवरी को फ्रांस के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ऑस्ट्रेलिया के कोच कॉलिन बैच ने कहा कि टीम के पास कई शानदार गोल स्कोरर हैं.

इंग्लैंड की टीम भी भारत पहुंची

कॉलिन बैच ने कहा कि टीम की रक्षापंक्ति भी काफी मजबूत है, ऐसे में टीम काफी मजबूत है. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच का खिलाडियों को इंतज़ार है। बैच ने कहा कि भारत के खिलाफ अगर हम खेलते हैं तो उन्हें हराना मुश्किल होगा. इंग्लैंड की टीम भी शुक्रवार को भारत पहुंच चुकी है. इंग्लैंड पूल डी में भारत, स्पेन और वेल्स के साथ है. इंग्लैंड का पहला मैच 13 जनवरी को वेल्स से है और उसके बाद 15 जनवरी को मेज़बान भारत से भिड़ना है.

Exit mobile version