भारतीय जनता पार्टी के मेघालय अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लोगों से हिंदू बहुल क्षेत्रों में बीफ प्रतिबंधित करने की अपील कर रहे हैं लेकिन हम मेघालय में है और यहाँ पर बीफ खाया जाता है, वो खुद भी सेवन करते हैं और यहाँ पर बीफ खाने पर कोई पाबन्दी नहीं है. दरअसल अर्नेस्ट मावरी का कहना चाहते हैं कि बीफ को लेकर भाजपा की दूसरे राज्यों में पालिसी भले ही अलग हो लेकिन मेघालय में बीफ पर उसकी नीति अलग है.
मेघालय में नहीं हुआ किसी चर्च पर हमला
अर्नेस्ट मावरी ने इसके साथ ही यह भी कहा कि मेघालय एक ईसाई बहुल राज्य है और NDA राज में यहाँ पर कभी किसी चर्च पर हमला नहीं हुआ.उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक विपक्षियों का यह आरोप है कि भाजपा एक ईसाई विरोधी पार्टी है, एक चुनावी प्रोपेगंडा है. मेघालय एक ईसाई बहुल राज्य और यहाँ हर कोई चर्च जाता है. उन्होंने कहा कि गोवा में भी भाजपा का शासन है और वहां भी किसी चर्च को निशाना नहीं बनाया गया है. दरअसल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा राज्यों में ईसाई समुदाय पूरी तरह सुरक्षित है.
बीफ खाना जीवनशैली
बीफ के सेवन पर उन्होंने कहा कि मेघालय की तुलना दूसरे राज्यों से न करें , बीफ खाना यहां के लोगों की जीवन शैली है, इसे कोई नहीं रोक सकता. पूरे देश में भी ऐसा कोई नियम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मेघालय में भाजपा ही अगली सरकार बनाएगी. हालाँकि मेघालय में NPP के साथ भाजपा पांच साल सरकार में रही फिर भी वो कहते हैं कि मेघालय की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि उनके सर्वे के मुताबिक भाजपा को दोहरे अंकों में जादुई संख्या हासिल होगी और सरकार बनाएगी. बता दें कि मेघालय विधानसभा में कुल सीटें दहाई अंक में ही हैं यानि कि 60 सीटें जिनके लिए 27 फरवरी को मतदान होना है.

