Meeurt के शूटर सौरभ चौधरी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

मेरठ रीजनMeeurt के शूटर सौरभ चौधरी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Date:


Meeurt के शूटर सौरभ चौधरी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

परिवार व गांव कलीना में खुशी की लहर

मेरठ। मेरठ के रोहटा के कलीना गांव निवासी और बागपत के बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब की शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास करने वाले दिग्गज शूटर सौरभ चौधरी को इस साल निशानेबाजी के लिए अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस खबर के बाद से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि सौरभ चौधरी ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई पदक अपने नाम किए हैं।

कोच अमित श्योराण ने बताया कि पुरस्कार के लिए सौरभ चौधरी का नाम नामित किया गया था जो अब उसे मिलना निश्चित हो गया है।
उन्होंने बताया इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने पिछले साल वर्ल्ड रैंकिंग जारी की थी। इस रैंकिंग में भी मेरठ के निशानेबाज छाए थे। क्रांतिधरा मेरठ से पांच ने बाजी मारी थी तो वहीं बागपत जनपद से एक निशानेबाज ने अपनी जगह बनाई थी। वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल में मेरठ के कलीना गांव के रहने वाले सौरभ चौधरी तीसरी रैंक हासिल कर टॉप थ्री में शामिल हो गए थे। सौरभ ने एक बार फिर से अपने जिले व देश का नाम रोशन किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...