Himachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल का रण फतह करने को दिल्ली में बैठक,घोषित हो सकती है पहली उम्मीदवार सूची

पॉलिटिक्सHimachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल का रण फतह करने को दिल्ली में...

Date:

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारी में पूरी तरह से जुटी हुई है। इस कड़ी में आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राजधानी दिल्ली के हरियाणा भवन में शुरू हो चुकी है। बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद हैं।

बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा मौजूद हैं। इसके अलावा पार्टी के तीनों महामंत्री बैठक में उपस्थित हैं। इस बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मंथन होगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार,बीजेपी अगले पांच दिनों में तीन चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। इसके लिए दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि भाजपा ने हर मंडल में पदाधिकारियों से मतदान करवा कर हिमाचल प्रदेश के हर हलके की रिपोर्ट तैयार करवाई है। जिसे हाईकमान को भेज दिया गया है। इसके लिए गुप्त मतदान भी कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर आगामी 12 नवंबर को मतदान होंगे। मतदान के नतीजे आगामी दिसंबर को घोषित होंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर निश्चित है। नमांकन पत्रों की जांच का काम 27 अक्टूबर तक होगी। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। इस बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...