दो गज दूरी, मास्क छह माह तक जरूरी

मेरठ रीजनदो गज दूरी, मास्क छह माह तक जरूरी

Date:


दो गज दूरी, मास्क छह माह तक जरूरी

कोरोना वैक्सीन लगवाने के अगले छह माह तक सावधानी बरतना बेहद आवश्यक

वैक्सीन के प्रभाव और परिणाम सामने आने तक कोविड-19 गाईडलाइन का करें पालन

सुनील शर्मा

मेरठ। कोरोना वैक्सीन का परीक्षण अंतिम चरणों पर है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले माह से कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का कार्य शुरू किया जा सकता है। वहीं सरकार द्वारा भी कोरोना वैक्सीन के वितरण/टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मगर कोरोना वैक्सीन के आने की हलचल होते ही लोगों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लग जाने के बाद भी कम से कम 6 माह तक मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और हाथों को बार-बार स्वच्छ करने की आवश्यकता बनी रहेगी।

पिछले महीने शादियों के सीजन में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और माॅस्क पहनने के नियम को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था। ऐसे में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी और हालात चिंताजनक हो गए। हाल ही में सर्दी बढ़ने के साथ लोगों ने मुंह ढक का निकलना और जरूरी होने पर ही निकलना शुरू किया है जिसके कारण कोरोना संक्रमण थोड़ा धीमा पड़ा है।

मगर देखा जा रहा है कि बाजारों में और सार्वजनिक समारोह में लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने और माॅस्क पहने की आवश्यकता महसूस नहीं कर रहे हैं। अनेक लोग ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की सूचना पर लापरवाह हो गए हैं। उनका मानना है कि जल्दी ही वैक्सीन लग जाएगी और वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे।

मगर विशेषज्ञों की मानें तो यह मात्र एक भ्रम है कि कोरोना वैक्सीन लगते ही हम सब संक्रमण से सुरक्षित हो जाएंगे। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ राजकुमार चैधरी के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लग जाने के बाद भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। कोरोना वैक्सीन लगने के अगले छह महीने बाद तक लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी। साथ ही माॅस्क पहनना और हाथों को साबुन/सैनेटाइजर से स्वच्छ करना जारी रखना होगा तभी हम कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो पाएंगे।

कोरोना वैक्सीन की क्षमता का करना होगा आंकलन

कोरेाना वैक्सीन लगने से छह माह बाद तक सावधानी बरतना इसलिये भी आवश्यक है कि हमें वैक्सीन के प्रभाव और कोरोना वायरस को समाप्त करने की क्षमता का आकंलन करना होगा। जरूरी नहीं है कि वैक्सीन सभी के लिये प्रभावी साबित हो और सभी के शरीर में कोरोना वायरस को प्रभाव दिखाने से रोकने में सझम हो। वैक्सीन का असर शरीर में कब तक रहेगा इस पर भी नजर रखनी होगी। ऐेसे में दवा आने के बाद भी उसके प्रभाव और परिणामों का इंतजार करना और कोविड गाइडलाइन का पालन करना हमारे जीवन को संक्रमण से बचायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related