सीजेडीएवी में टोक्यो पैराओलंपियन नीरज यादव, नवदीप और सुमित अंतिल का अभिनंदन

मेरठ रीजनसीजेडीएवी में टोक्यो पैराओलंपियन नीरज यादव, नवदीप और सुमित अंतिल का अभिनंदन

Date:


सीजेडीएवी में टोक्यो पैराओलंपियन नीरज यादव, नवदीप और सुमित अंतिल का अभिनंदन

रीयल हीरोज को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए विद्यार्थी

मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर,मेरठ में टोक्यो में आयोजित पैराओलंपिक में पदक प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रोअर और टोक्यो पैराओलंपियन गोल्ड मैडलिस्ट नीरज यादव, टोक्यो पैराओलंपियन जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडलिस्ट सुमित अंतिल, टोक्यो पैराओलंपियन रेसलर नवदीप जैसे श्रेष्ठ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।

सर्वप्रथम भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर मुख्य अतिथि ए.एस.पी. मेरठ श्री सूरज राय जी और अन्य सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन कर दीप प्रज्वलन किया गया। प्रधानाचार्या डाॅ. अल्पना शर्मा ने मुख्य अतिथि को पर्यावरण सुरक्षा, हरियाली, उन्नति का प्रतीक पौधा, शाॅल और स्मृति चिह्न भेंट किया तथा पैराओलंपियन अतिथियों को पौधा, शाॅल, पुरस्कार भेंट और स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पैराओलंपियंस के कोच विपिन कसाना, राहुल कसाना, रिटायर्ड स्पोर्ट्स आफिसर श्री सतीश शर्मा, रिटायर्ड इंडियन एयरफोर्स इंजीनियर दीपक त्यागी जैसे विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।

सीजेडीएवी में टोक्यो पैराओलंपियन नीरज यादव, नवदीप और सुमित अंतिल का अभिनंदन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में खुशी त्यागी ने ‘तुम लाए हो उपहार हार दूर भगा के, स्वागत तुम्हारा करते हैं करतल को बजा के।’ गीत का सुमधुर स्वर में गायन कर खिलाड़ियों के सम्मान को द्विगुणित किया। बच्चों ने ‘आई सी दा लीडर इन मी’ गीत गाकर और सोनाली शर्मा द्वारा ‘कर हर मैदान फतह तू’ गीत पर नृत्य कर सबको जीत और उत्साह की भावना से भर दिया। ‘मैं लड़ जावाँ मैं लड़ जावाँ, आज फट्टे चक लेने दे, कर हर मैदान फतह और सलाम इंडिया जैसे अनेक’ गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबको झूमने पर विवश कर दिया।

पैराओलंपियंस ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी हतोत्साहित न हों। मेहनत कर देश का नाम रोशन करें। बहुत सी बाधाओं एवं असफलताओं के बाद सफलता अवश्य आएगी, इसलिए अपने हौंसलों को कम ना होने दें। सुमित अंतिल ंने अपना गोल्ड मैडल दिखाकर कहा कि हम आपके लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यदि इतनी चुनौतियों के बावजूद हम कुछ कर सकते हैं तो आप सब कुछ कर सकते हैं।

सीजेडीएवी में टोक्यो पैराओलंपियन नीरज यादव, नवदीप और सुमित अंतिल का अभिनंदन

तत्पश्चात ओलंपियंस खिलाड़ियों द्वारा विद्यालय के 50 खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चे ओलंपियंस खिलाड़ियों से उनके जीवन तथा खेलों से संबंधित प्रश्न पूछकर बहुत अधिक प्रेरित हुए जिसमें ओलंपियंस ने सफलता के अनुभव भी सबके साथ बाँटे।

प्रधानाचार्या डाॅ. अल्पना शर्मा ने अतिथियों का डी.ए.वी. मेरठ और डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पूनम सूरी की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए.वी. के इन भूतपूर्व छात्रों ने पैराओलंपिक में अपनी सफलता का परचम लहराकर डी.ए.वी. संस्था एवं देश को गौरवांवित किया है। आज यही रीयल हीरोज हमारे बीच हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related