बदले नियम – गैस के लिये ओटीपी, वाहन के लिये हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य

मेरठ रीजनबदले नियम – गैस के लिये ओटीपी, वाहन के लिये हाई सिक्योरिटी...

Date:


बदले नियम – गैस के लिये ओटीपी, वाहन के लिये हाई सिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य

  • आज से बदल गयी है भारतीय रेल की समय सारणी
  • बैंकों लेंगे जमा-निकासी पर अतिरिक्त शुल्क, देंगे कम ब्याज दर
  • ओटीपी दिखाने के बाद ही मिलेगा घरेलू एलपीजी गैैस सिलेंडर

सुनील शर्मा

न्यूज डेस्क। आज यानी एक नवंबर से कई नियम बदल गये हैं जिनके बारे में जानना आपके लिये बेहद आवश्यक है। क्योंकि कई नियम ऐसे भी हैं जिसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है यानि या तो आपको कम रिटर्न मिलेगा या अधिक खर्चा करना पड़ेगा। वहीं बैंकों ने भी अपनी नीतियों में परिवर्तन किया है जो आपके खर्च को और बढ़ा देगा।

रेलवे की समय सारणी में भी परिवर्तन किया गया है। वहीं गैस बुकिंग कराने के नया नंबर जारी किये जाने के साथ गैस सिलेंडर डिलिवरी के लिये ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। बड़े कारोबारियों के लिये डिजिटल लेने-देन अनिवार्य कर दिया गया है।

एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिलेगा ओटीपी
सबसे पहले करें एलपीजी गैस सिलेंडर की जो हर घर की जरूरत है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने पर ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा। डिलिवरी मैन को यह ओटीपी जिसे डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड का नाम दिया गया है, दिखाने के बाद ही गैस सिलेंडर डिलिवर किया जायेगा। यदि आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी पर रजिस्टर्ड नहीं है तो तुरंत इस कार्य को करा लें अन्यथा आपको गैस सिलेंडर नहीं मिल पायेगा। गैस सिलेंडर की डिलिवरी और फर्जी ग्राहकों की समस्या का समाधान करने के लिये यह नियम लागू किया गया है। हालांकि बताया गया है कि यह परिवर्तन सिर्फ घरेलू गैस सिलेंडर की डिलिवरी पर ही लागू होगा।

वहीं अब इंडेन गैैस के ग्राहकों को सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिये नये नंबर 7718955555 पर काॅल करनी होगी या एसएमएस भेजना होगा। यह नंबर पूरे देश में मान्य होगा और पहले के सभी नंबरों को रद कर दिया गया है। आज से एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के भी आसार हैं।

बैंकों ने दिया झटका, लगायेंगे शुल्क, देंगे कम ब्याज
आज से बैंकों ने भी अपने नियमों में परिवर्तन किया है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सबसे पहले बात करें एसबीआई की तो अब ग्राहको को दी जा रही ब्याज दर में कटौती की गयी है। नये नियम के मुताबिक आज से जिन बचत खातों में 1 लाख रूपये तक जमा हैं उनको अब 0.25 प्रतिशत कम ब्याज यानी 3.25 प्रतिशत ही मिलेगा। वहीं 1 लाख रूपये से अधिक जमा राशि पर रेपो रेट के मुताबिक ब्याज मिलता रहेगा।

वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने बचत खाते में तीन बार से अधिक बार पैसा जमा कराने पर 40 रूपये अधिक शुल्क देना होगा। यदि आप बचत खाते में से कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से कैश जमा-निकासी के लिए महीने में तीन बार के बाद यदि खाताधारक फिर ट्रांजेक्शन करते हैं तो हर बार 150 रुपए चार्ज देना होगा।

हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोन पर ब्याज की दरों को घटाकर 6.85 फीसदी कर दिया है। आज से पहले लोन पर ब्याज की दर 7 फीसदी थी। इससे बैंक आॅफ बड़ौदा से ऑटो लोन, होम लोन, माॅर्टगेज लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों को लाभ मिलेगा।

डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा, नहीं लगेगा कोई शुल्क
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये आज से 50 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए डिजिटल पेमेंट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अन्र्तगत डिजिटल पेमेंट करने पर ग्राहक या मर्चेंट्स से कोई भी शुल्क या मर्चेंट डिस्काउंट रेट नहीं लिया जायेगा।

रेलवे की समय सारणी में किया बदलाव
यदि आप रेल में सफर करते हैं तो आज से आपको ध्यान रखना होगा की रेलवे की समय सारणी में बदलाव किया गया है। ऐसे में पुराने टाइम टेबल के भरोसे न रहें और सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के नये समय के बारे में जानकारी हासिल कर लें। क्योंकि रेलवे की 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों सहित 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल दिया गया है। वहीं हर बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी।

करायें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग
अब चाहे आप चार पहिया वाहन के मालिक हों या चलाते हों दोपहिया वाहन आपके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आप आज से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिये रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दरअसल वाहनों की चोरी कर उनको दोबारा बेचने, जालसाजी किये जाने की रोकथाम के लिये देश के सभी राज्यों में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...