Sex Racket: की सूचना पर पुलिस और एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम का होटल में छापा

मेरठ रीजनSex Racket: की सूचना पर पुलिस और एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम का...

Date:

मेरठ। मेरठ में सेक्स रैकेट की सूचना पर आज थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में पुलिस के आने से हड़कंप मच गया। होटल के भीतर करीब दो दर्जन से अधिक प्रेमी युगल बैठे हुए थे। पुलिस के छापे से सभी सहम गए। छापेमारी गढ़ रोड स्थित एक होटल मे आज शनिवार को दोपहर के समय की गई।  पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को देख होटल में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने होटल को चारों ओर से घेरकर जांच की। इस दौरान होटल के भीतर मौजूद सभी युगल से भी पूछताछ की। पुलिस ने सभी की आईडी चेक की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और पुलिस की करीब आधे घंटे तक होटल में गहनता के साथ छानबीन चली। पूरी तसल्ली होने के बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम वापस लौट गई। इसके बाद होटल में मौजूद जोड़ों ने राहत की सांस ली। 

बता दें कि इससे पहले एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और दौराला सीओ के नेतृत्व में कंकरखेडा बाईपास पर स्थित ओयो होटल में भी ऐसे ही छापा मारा था। छापेमारी के दौरान करीब 22 जोडे़ आपत्तिजनक हालत में कमरों में मिले थे। छापेमारी बाईपास स्थित दो होटलों में की गई थी। संयु्क्त टीम ने सीओ दौराला के नेतृत्व में यह छापेमारी की थी। आज भी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को गढ़ रोड स्थित एक होटल में अनैतिक कार्यों की सूचना दी गई थी। जिस पर टीम ने अचानक छापा मारा। बताया जाता है कि पुलिस ने होटल में कुछ जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया था। लेकिन पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सभी से पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया।  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई। इसके बाद होटल में मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि सभी लोग बालिग हैं। इसके बाद टीम वापस लौट आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...