Meerut : मौसम ने बदली करवट, छाया कोहरा, ठिठुरे लोग

मेरठ रीजनMeerut : मौसम ने बदली करवट, छाया कोहरा, ठिठुरे लोग

Date:


Meerut : मौसम ने बदली करवट, छाया कोहरा, ठिठुरे लोग

अलसुबह छाये कोहरे की हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड

मेरठ। गुरूवार का दिन जहां बेहद गर्म रहा और लग रहा था कि सर्दी का मौसम चला गया है वहीं शुक्रवार सुबह से मेरठ महानगर पर छा गयी कोहरे की चादर ने लोगों को सर्दी के न जाने का अहसास करा दिया। अलसुबह मौसम साफ था और लग रहा था कि आज भी मौसम गर्म रहने वाला है। मगर सुबह के लगभग सात बजे से कोहरे ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसमान में कोहरा छा गया। वहीं हल्की बूंदे कोहरे की बारिश होने का अहसास कराती रहीं।

आज सुबह छाये कोहरे के कारण सुबह के समय अपने काम पर जाने वालों को ठंड से जुझना पड़ा। वहीं अब स्कूल खुल जाने के बाद बच्चों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। अनेक बच्चों ने आज स्कूल जाने से परहेज किया जिसके चलते स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई।

आज सुबह साढ़े दस बजे तक भी आसमान में कोहरा छाया रहा और सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे। रोज इस वक्त तक धूप सेकना शुरू कर देने वाली गृहणियां भी आज अपने घरों में ही कैद रहीं। सर्दी जाने के अहसास से गर्म कपड़ों से परहेज करने वाले लोग आज फिर से जैकेट, मफलर, टोपी से लेकर दस्ताने तक पहन कर घरों से निकले। वहीं वाहन चालकों को भी हेडलाइट जला कर सफर तय करना पड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...