Meerut News: नकली नोटों की खेप के साथ लालकुर्ती पुलिस ने किए तीन गिरफ्तार

मेरठ रीजनMeerut News: नकली नोटों की खेप के साथ लालकुर्ती पुलिस ने किए...

Date:


Meerut News: नकली नोटों की खेप के साथ लालकुर्ती पुलिस ने किए तीन गिरफ्तार

मेरठ। लालकुर्ती इलाके में नकली नोट बनाने का काम चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों केा गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नकली नोटो बरामद हुए है। तीनों आरोपियों को लालकुर्ती पुलिस ने किराए के मकान में दबिश देकर दबोचा। ये तीनों किराए के मकान में रहकर नकली नोटों की छपाई कर रहे थे। मेरठ में किराए के मकान में नकली नोटो की छपाई कर आरोपी पश्चिमी उप्र के जिलों में धड़ल्ले से चला रहे थे। आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकारा कि उन्होंने पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में नकली नोटो की खेप उतारी है। एएसपी सूरज राय ने बताया कि ये तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील के रहने वाले हैं।

Read also: नोएडा में घर पर नकली नोट छापने वाला शख्स गिरफ्तार

तीनों आरोपी पिछले काफी दिनों से लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर नकली नोट की छपाई कर रहे थे। पुलिन ने इसके कब्जे से 80 हजार के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की छापामारी के दौरान उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वेस्ट यूपी के कई जनपदों में नकली नोट की छपाई करे थे। बताया जाता है कि कई लाख रुपए के नकली नोट मेरठ और आसपास के जनपदों में खपा चुके हैं। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में है। नकली नोटो के सौदागरों के नाम प्रथम,निखिल और प्रियांशु हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...