Meerut Breaking : धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुई निर्माणाधीन इमारत

मेरठ रीजनMeerut Breaking : धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुई निर्माणाधीन...

Date:


Meerut Breaking : धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुई  निर्माणाधीन इमारत

दबने से एक की मौत, तीन मजदूर गंभीर घायल

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ एक निर्माणाधीन इमारत मलबे में तब्दील हो गई। इमारत के गिरने से उसके मलबे में दबे एक मजदूर की मौत हो गई। जब​कि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह जैसे ही इमारत के गिरने का धमाका हुआ। लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। धमाके की आवाज थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी सुनी वे भी घटनास्थल की ओर लपक पड़े। मौके पर पहुंचकर धमाके की हकीकत पता चली।

निमाणार्धीन इमारत गिरने से उसके भीतर तीन मजदूर दबे होने की सूचना पर उनको निकालने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित समर गार्डन चौकी क्षेत्र में एक कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को मजदूर कारखाने में निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान इमारत गिर गई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

बताया गया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घायलों में एक पंद्रह वर्षीय किशोर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।एसओ लिसाडी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि निमाणार्धीन इमारत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इमारत बिना नक्शे के बन रही थी या उसका नक्शा पास था। इमारत के मालिक के खिलाफ इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related