मेरठ। किठौर के सौलदा गांव में 30 फुट गहरे कुएं में तेंदुआ गिर गया है। जिसको निकालने के लिए मेरठ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुएं से तेंदुए को निकालने का प्रयास जारी है। मेरठ में कई थानों क्षेत्रो में तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे पहले मेरठ के मोदीपुरम उसके बाद टीपी नगर, फिर कैंट आर्मी क्षेत्र और मेडिकल के कई स्थानों पर तेंदुए दिखाई देने की सूचनाएं मिलती रही है।
कहां से आ रहे इतने तेंदुए
बता दें इससे पहले मेरठ के थाना मेडिकल इलाके की कीर्ति पैलेस कालोनी के कैमरे में तेंदुआ कैद होने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। शहर से देहात तक आखिर इतने तेंदुए आ कहां से रहे हैं।
तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर सर्च अभियान चलाती है। हर उस स्थान का निरीक्षण किया जाता है। जहां तेंदुए के जाने की आशंका होती है। वन विभाग लगातार कर रहा कांबिंग
मेरठ डीएफओ ने बताया की जंगल धीरे धीरे खत्म हो रहे हैं। साथ ही गन्ने की फसल भी काटी जा रही है ऐसे में तेंदुए गांव से शहर की तरफ रुख करते हैं। यही नहीं इनकी जनसंख्या भी बढ़ती जा रही है। एक वजह ये भी है की शहर में कुत्ते आदि जानवर का आसानी शिकार कर अपना पेट भर लेते हैं। कहीं सुनसान इलाके या शहर से लगते जंगलों में छिप जाते हैं। रात को फिर से ये अपने शिकार पर निकल जाते हैं।
जनता से डीएफओ की अपील
डीएफओ ने जनता से अपील की है की अकेले न निकलें। तेंदुआ सीधा पहले अटैक नहीं करता और इंसान की आने की आहट से वहा से हट जाता है। जब भी तेंदुआ नजर आए पुलिस या वन विभाग को सूचना दें और स्थानीय लोगो को सचेत करे।

