बंदरों से मुक्ति दिलवाएंगे लंगूर,लखनऊ के बाद मेरठ में शुरू होगा प्रयोग

मेरठ रीजनबंदरों से मुक्ति दिलवाएंगे लंगूर,लखनऊ के बाद मेरठ में शुरू होगा प्रयोग

Date:


बंदरों से मुक्ति दिलवाएंगे लंगूर,लखनऊ के बाद मेरठ में शुरू होगा प्रयोग

मेरठ। बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए वन विभाग और नगर निगम ने मिलकर प्लान तैयार किया है। वन विभाग का ये प्लान कारगर रहा तो मेरठ महानगर के लोगों को बंदरो के आतंक से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। बता दें जिले से लेकर महानगर तक बंदरों का आतंक मचा हुआ है। बंदरों के आतंक के चलते लोगों ने घरों की छत पर जाना छोड़ दिया है। बंदरों द्वारा ऐसी कई वारदातें शहर में हो चुकी है। जिसमें लोगों की जान तक चली गई है। अब इन बंदरों के आतंक को देख वन विभाग की नींद टूटी है। जिससे जिले के लोगों को इन उत्पाती बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्लान बनाया है। वैसे तो इन उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और मेरठ नगर निगम ने अब तक करोडों रुपये पानी की तरह बहा दिए लेकिन इसके बावजूद भी किसी प्रकार का कोई असर इन बंदरों पर नहीं पड़ा और लोगों की परेशानी ज्यो की त्यों ही बनी रही।

Read also: आखिरकार, कैमरे पर दिखा बाघ, तमिलनाडु के वन विभाग ने तलाशी अभियान किया तेज

ये है वन विभाग और निगम की लंगूर योजना :

वन विभाग और ​नगर निगम की लंगूर योजना के तहत अब जिले के जिन कालोनियों में बंदरों का आतंक अधिक है। वहां पर लंगूर के कटआउट लगाए जाएंगे। ये योजना लखनऊ में कारगर रही है। राजधानी लखनऊ में इस योजना के तहत मेट्रो स्टेशन के पास लंगूरों के कट आउट लगाए गए हैं। जिससे वहां पर बंदरों के आतंक से लोगों को निजात मिली थी। अब उसी से उत्साहित होकर मेरठ में भी ऐसे स्थानों पर लंगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से ये प्लान बनाया गया है। निगम अपने क्षेत्र में बंदरों के आतंक से ग्रसित कालोनियों को चिहिंत करने का काम करेगा और उसके बाद उन स्थानों पर लगूरों के कटआउट लगाए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related