दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत ने मेरठ से की थी पीएचडी

मेरठ रीजनदिवंगत सीडीएस बिपिन रावत ने मेरठ से की थी पीएचडी

Date:


दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत ने मेरठ से की थी पीएचडी

  • प्रो. मेजर हरवीर शर्मा की गाइडेंस में रोल ऑफ़ मीडिया इन आर्म्ड फोर्सेस विषय में पीएचडी की थी

मेरठ। मीडिया को सेना के साथ जोड़ने और उन्हेेें सेना की परेशानियों और संघर्ष को अपनी आंखों से देखने की शुरूआत करने वाले सीडीएस बिपिन रावत को यह विचार मेरठ से ही मिला था। उनके पीएचडी गाइड प्रो. मेजर हरवीर शर्मा ने उन्हें मीडिया को लद्दाख में जवानों के साथ समय बिताने की अनुमति देने का आईडिया दिया था। गुरु के इस मार्गदर्शन का मर्म समझ कर बिपिन रावत ने मेंबर आॅफ पार्लियामेंट में यह बात रखकर मीडिया को हिंदुस्तानी फौज की अच्छाई और संघर्ष को कवर करने का मौका दिया था। यह अभूतपूर्व पहल थी जिसका लाभ सेना को मिला और देशवासियों को अब तक अछूती रही सेना को नजदीक से जानने का मौका दिया। सेना के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा और युवाओं में जगी देशभक्ति की अलख ने सेना को जोशिले युवा अफसर दिये।

Read also: राज्यसभा ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, बताया अनुकरणीय सैनिक

दिवंगत बिपिन रावत ने रोल आॅफ मीडिया इन आर्म्ड फोर्सेस के टाॅपिक पर मेरठ से पीएचडी की थी। बिपिन रावत के पीएचडी गाइड मेरठ के प्रो. मेजर हरवीर शर्मा ने बताया कि वह हिंदुस्तान की फौज की अच्छाई और परेशानी को मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाना चाहते थे। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की शहादत से लेकर म्यांमार में भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई को बिपिन रावत आम नागरिक तक पहुंचाना चाहते थे।

Read also: सीडीएस बिपिन रावत को उनकी देशभक्ति के लिए हमेशा याद किया जाएगा: ओम बिरला

बिपिन रावत के अनुशासन के कायल पीएचडी गाइड मेरठ के प्रो. मेजर हरवीर शर्मा ने बताया कि देश के पहले सीडीएस बने बिपिन रावत ने वर्ष 2011 में मेरठ काॅलेज के डिफेंस स्टडीज डिर्पाटमेंट से पीएचडी पूरी की थी। मेरठ के मानसरोवर कालोनी गली नं. 3 में रहने वाले प्रो. मेजर हरवीर शर्मा का कहना है कि पढ़ाई में बेहद तेज बिपिन रावत को अपने पद का गुमान नहीं था। बुुलाये जाने पर अवश्य आना और एक शिष्य की तरह पैर छूना उनका स्वभाव था। अपनी पीएचडी पूरी होने के बाद बिपिन रावत घर आये और अपना लेटर मेडल गुरु को समर्पित किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related