Chaudhary Charan Singh: मेरठ में जाट समाज ने की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

मेरठ रीजनChaudhary Charan Singh: मेरठ में जाट समाज ने की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी...

Date:

मेरठ। आज के दिन ही देश के किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह ने 1979 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने इस दिन को एक यादगार के रूप में मनाया और किसान मसीहा के रूप में प्रसिद्ध हुए पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रीय जाट महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। जिसमें जाट महासंघ ने ​दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखे पत्र में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने लिखा है कि जाट समाज के सभी प्रबुद्ध जनों की सहमति से महान कृषि अर्थशास्त्री किसानों और वंचितों के अग्रदूत महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारतरत्न की माँग करते हैं। भारतरत्न देश की विभिन्न विभूतियों को दिया गया हैं।

Read also: UP News: मेरठ के काम्प्लेक्स को हिंदू संगठन का ठेकेदार बनाना चाहता था लखनऊ का लुलु मॉल

चौधरी चरण सिंह का योगदान देश की आज़ादी और स्वतंत्रता के पश्चात किसानों के हक के लिए सदैव याद किया जाएगा। जाट समाज ने  कहा कि हम देश के दोनों सदनों के सभी सम्मानित सांसदों से भेंट कर पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह के लिए के भारतरत्न की माँग पर समर्थन जुटाएँगे।  जब तक जाट समाज की इस मांग पर सरकार का सकारात्मक रुख नहीं आता यह मुहिम थमेगी नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...