मेरठ में 24 घंटे में 1119 मरीज, हर सांतवा सैंपल निकला पॉजिटिव

मेरठ रीजनमेरठ में 24 घंटे में 1119 मरीज, हर सांतवा सैंपल निकला पॉजिटिव

Date:


मेरठ में 24 घंटे में 1119 मरीज, हर सांतवा सैंपल निकला पॉजिटिव

भीड़-भाड़ इलाके में मलिन बस्तियों में तेजी से मिल रहे मरीज, गांव में शहर से अधिक संक्रमित

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन विकराल रूप धारण कर रहा है। यहां गुरुवार को एक साथ 24 घंटे में 1119 संक्रमित मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल 8270 सैंपल जांच में हर सातवां व्यक्ति कोरोना वायरस की जद में मिला है। अब कुल सक्रिय केस 6252 हैं। वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। 37 मरीज अस्पताल में एडमिट हैं।

Read Also : दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर पहुंची 29.21 फीसदी, 28 हजार से अधिक नए मामले सहित 31 मौतें दर्ज

गांव-देहात तक फैला संक्रमण
कोरोनावायरस की तीसरी लहर में संक्रमण गांव देहात तक फैल चुका है। जिले में सबसे अधिक मामले भीड़भाड़ और मलिन बस्तियों में मिल रहे हैं। शहरों के मुकाबले देहात में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं संपर्क में आने वाले मरीजों की बजाय, नए मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों में वायरस का स्रोत पता ना होने की वजह से नई कड़ी धड़ाधड़ जोड़ रही है। मेरठ में जय भीम नगर, नगला बट्टू, राजेंद्र नगर, पुलिस लाइन, रजबन में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

Read Also : ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों में मौत की संभावना 91 फीसदी कम: सीडीसी

हफ़्ते भर में 5 हजार मामले
जिले में संक्रमण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 7 दिन में 5 हजार मामले सामने आ चुके हैं। 5 से 11 जनवरी तक जिले में कुल 56454 जांच की गई जिसमें से 5142 लोगों में संक्रमण पाया गया यानी कूल टेस्टिंग के 10 फ़ीसदी सैंपल संक्रमण ग्रस्त मिले हैं। हालांकि अन्य जिलों के मुकाबले मेरठ में जांच की संख्या अधिक है।

वैक्सीनेशन डे हुआ फ्लॉप
15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहली डोज दिए जाने का मेगा अभियान गुरुवार को फ्लॉप हो गया। अन्य दिनों के मुकाबले टीका लगवाने वाले किशोरों की संख्या कम रही। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल बंद होने और अधिक प्रचार ना होने की वजह से अधिक किशोर वैक्सीन लगवाने नहीं आ सके। हालांकि वैक्सीनेशन में मंडल भर में फिसड्डी साबित होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में मेगा अभियान चलाया जाएगा।

दिन मरीज
05 जनवरी —92
06 जनवरी—303
07 जनवरी—405
08 जनवरी—560
09 जनवरी—664
10 जनवरी–1030
11 जनवरी– 876
12 जनवरी–1212

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...