मेरठ: 13 दिन में 8 हजार से ज़्यादा रिकवर

मेरठ रीजनमेरठ: 13 दिन में 8 हजार से ज़्यादा रिकवर

Date:


मेरठ: 13 दिन में 8 हजार से ज़्यादा रिकवर

  • पॉजिटिव के सापेक्ष 57.9 प्रतिशत हुए ठीक
  • स्वास्थ्य विभाग की स्टडी रिपोट में हुआ खुलासा

मेरठ: चारों ओर कोरोना वायरस संक्रमण के डर और मातम के बीच राहत भरी खबरें भी आने लगी है। जितनी तेजी से वायरस लोगाें को अपना िशकार बना रहा है, उसके मुकाबले रिकवरी भी अपनी रफ्तार बढ़ा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना स्टडी िरपोर्ट में ये बात सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले 13 दिन में 8 हजार से ज्यादा मरीजों ने मात दी है

बढ़ने लगा रिकवरी का प्रतिशत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 अप्रैल से 2 मई तक रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 8449 तक पहुंच गई है। जबकि इस पीरियड में पॉजिटिव आने वाले मरीजों का कुल आंकड़ा 14,568 है। यानी कुल पॉजिटिव आने वाले मरीजों के मुकाबले 57.9 प्रतिशत मरीज़ 13 दिन में ठीक हुए हैं। मरीजों की रिकवरी रेट में तेज़ी से अंतर आ रहा है।

मिलने लगी राहत
रिकवरी रेट में तेज़ी आने के बाद लोगों में अब उम्मीद भी बढ़ने लगी है। 28 अप्रैल को ही पॉजिटिव आने वाले मरीज़ जहां 1278 थे वहीं 940 मरीज़ रिकवर हुए यानी कुल 73.5 प्रतिशत ठीक हुए। इसके अलावा 1 मई को जहां 1091 मरीज़ रिकवर हुए वहीं 2 मई को 1254 मरीज़ रिकवर हुए। जबकि 3 मई की बात करें तो 751 नए संक्रमित मिले जबकि 738 मरीजों ने कोरोना को मात दी। यानी ठीक होने वाले मरीजों का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। वही लोगों में भी कोरोना वायरस से लड़ने की उम्मीद बढ़ने लगी है।

मेरठ: 13 दिन में 8 हजार से ज़्यादा रिकवर

इनका है कहना
कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के साथ ही रिकवरी भी तेज हो रही है। ये अच्छी बात है कि रिकवरी रेट बढ़ रहा है। शुरुआती लक्षण दिखने पर ही लोग खुद को आइसोलेट करें और तुरंत उपचार लें। कोरोना गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन करें
डॉ अखिलेश मोहन,सीएमओ,मेरठ

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...