Meerut Coronavirus Update : मेरठ में डेढ़ हजार से ज्यादा सक्रिय केस, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप

मेरठ रीजनMeerut Coronavirus Update : मेरठ में डेढ़ हजार से ज्यादा सक्रिय केस,...

Date:


Meerut Coronavirus Update : मेरठ में डेढ़ हजार से ज्यादा सक्रिय केस, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप

जिले में कोरोना हुआ बेकाबू, शनिवार को 560 नए केस आये सामने

मेरठ । उत्तर प्रदेश में जहां चुनावों की घोषणा हो चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण भी बेकाबू होता जा रहा है। दिनोंदिन मरीजों का आंकड़ा कई गुना बढ़ रहा है। मेरठ जिले की बात करें तो यहां मात्र हफ्ते भर में ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार से ऊपर पहुंच गया है। हर दिन 400 से 500 नए संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे के सभी रिकॉर्ड टूट गए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 560 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। आनन-फानन में कोरोना कंट्रोल को लेकर बैठक आयोजित हो रही हैं। गौरतलब है कि बीती दो लहरों में भी मंडल के 6 जिलों में मेरठ, संक्रमण के मामले में सबसे आगे रहा था। शासन की सीधी नजर यहां बनी हुई थी।

Read Also : बिहार में 24 घंटे में 70 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए

घनी आबादी वाले क्षेत्र में तेजी से फैल रहा संक्रमण

जिले में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जय भीम नगर, राजेंद्र नगर, नगला बट्टू, पुलिस लाइन, पलहेड़ा, तारापुरी, साबुन गोदाम, ब्रह्मपुरी, लल्लापुरा, मलियाना जैसे इलाकों में अधिक मरीज मिल रहे हैं। इन इलाकों को हाई रिस्क जोन मानते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Read Also : दिल्ली में 24 घंटे में कोविड के नए मामले 20 हजार के पार, 7 मौतें

नए मिलने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा

जिले में नए मरीज धड़ाधड़ मिल रहे हैं। संपर्क में आए मरीजों के अलावा नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि जिले में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है। शनिवार को 360 लोग ऐसे मिले हैं जिनमें स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण का सोर्स नहीं मिला है। जबकि 200 मरीज अन्य मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम नए संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को तलाश करने में जुट गई है। साथ ही सभी के कोविड-19 टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। शनिवार को 6000 से ज्यादा लोगों की जांच करवाई गई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...