Meerut Corona Virus Update : 25 नये कोरोना संक्रमित मिले, बढ़ी प्रशासन की चिंताएं

मेरठ रीजनMeerut Corona Virus Update : 25 नये कोरोना संक्रमित मिले, बढ़ी प्रशासन...

Date:


Meerut Corona Virus Update : 25 नये कोरोना संक्रमित मिले, बढ़ी प्रशासन की चिंताएं

कैलाशपुरी की गली नंबर एक में मिले 10 नये कोरोना संक्रमित
बुधवार को मेरठ में मिले थे 28 कोरोना मरीज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जहां मेरठ में 28 कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं आज 25 नये कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयी हैं। वहीं कैलाशपुरी की गली नंबर एक में आज 10 नये कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इन एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है।

नये साल की शुरूआत के साथ ही मेरठ को कोरोना संक्रमण से राहत मिलती दिखने लगी थी। कई दिन ऐसे भी गुजरे जब कोई नया कोरोना संक्रमित मेरठ में नहीं मिला। लेकिन मार्च शुरू होते ही कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी और नये मरीजों के आंकड़े बढ़ते चले गये। गुजरता सप्ताह तो कोरोना संक्रमण के खतरनाक स्तर पर पहुंचाता दिख रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार को मेरठ में 4783 सैंपलों की जांच की गयी जिनमें 25 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। 2178 सैंपलों की जांच आना अभी बाकी है। वहीं मेरठ में आज 9 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमण से आज कोई मौत नहीं हुई है। वहीं कैलाशपुरी की गली नंबर एक में 10 नये कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कराया जा रहा है।

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने मेरठ प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना के खतरे से सर्तक करते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं। लोग मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने और सेनेटाइजेशन करने की ओर से ध्यान हटा चुके हैं। लोगों ने शायद यह मान लिया है कि कोरोना समाप्त हो गया है और उनकी इसी गलतफहमी से मेरठ शहर पर कोरोेना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

मेरठ में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर है रोक

जिला मेरठ में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डीएम के बालाजी ने बिना अनुमति लिये समस्त प्रकार की पार्टीज, आयोजन तथा सम प्रकृति के आयोजनों पर रोक लगा दी है। अग्रिम आदेशों तक जनपद मेरठ में किसी भी आयोजन, जुलूस अथा कार्यक्रम जिसमें लोग एकत्रित होने हों उसके लिये पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया गया। वहीं अनुमति मिलने के बाद भी आयोजन के दौरान कार्यक्रम आयोजक को सामाजिक दूरी, सभी के लिये मास्क तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था करना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति निजी अथवा सार्वजनिक आयोजन करने, कराने या प्रतिभाग करने पर दंडनीय कार्रवाई की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...