Arms Smuggler Arrested: मेरठ का हथियार तस्कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मेरठ रीजनArms Smuggler Arrested: मेरठ का हथियार तस्कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, पैर...

Date:

Arms Smuggler Arrested:  मुजफ्फरनगर। जिले में थाना रामराज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ आज सुबह तड़के हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुनीर पुत्र कामिल निवासी रार्धना थाना किठौर, मेरठ हाल पता समर गार्डन 70 फुटा रोड़, आयशा मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई है। 

Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

जनपद मुजफ्फरनगर की थाना रामराज पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाइक सवार संदिग्ध बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जमालपुर-टिकोला नहर पटरी पर अपना जाल बिछा दिया। इस दौरान चेकिंग शुरू कर दी और जैसे ही बाइक सवार बदमाश को सामने चेकिंग करती हुई पुलिस देखी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने इसके बाद अपनी बाइक जंगल की ओर दौड़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की तो गोली लगने से बाइक सवार बदमाश गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश पास पहुंच कर उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल भिजवाया।

Also read: आंधी में गिरे पेड़ ने ले ली पीएसी सिपाही की जान,साथी सिपाही घायल

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा कारतूस और बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुनीर पुत्र कामिल निवासी राधना थाना किठौर, मेरठ हाल पता समर गार्डन 70 फुटा रोड़, आयशा मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ जनपद मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयत्न, अपहरण, दुष्कर्म, अवैध शस्त्र आदि संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना राम राज पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाश मुनीर अन्य थानों में अपराधिक रिकार्ड को खंगालने में जुट गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related