Silver-Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी की कीमत में बदलाव, ये है मेरठ सराफा बाजार भाव

मेरठ रीजनSilver-Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी की कीमत में...

Date:

मेरठ। आज सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी के दामों में बदलाव हुआ। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना जहां 290 रुपये की तेजी के साथ 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव आज गिर गया। चांदी की कीमत में आज 160 रुपये की कमी आई और यह 62,860 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। बता दें कि पिछले दो दिन से सोना चांदी की कीमत में स्थिरता बनी हुई थी। दोनों धातुओं के दाम शनिवार और रविवार को स्थिर थे। आज सोमवार को जैसे ही कारोबारी सत्र की शुरूआत हुई। दोनों धातुओं के दामों में बदलाव आया। इससे पहले शुक्रवार को सोना चांदी की कीमत में बदलाव आया था।

Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल

शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव मेरठ में 330 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ गया था। जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए थे। वहीं 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हुई थी। चांदी के दाम शुक्रवार को 800 रुपये तक बढ़ गए थे। शुक्रवार को इसके दाम 63,020 रुपये पर पहुंच गए थे। उसके बाद से दोनों धातुओं के दाम में स्थिरता रही। सोना जहां 51740 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा था। वहीं चांदी भी 62860 रुपये प्रति किग्रा पर टिकी हुई थी।

दो दिन बाद आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ तो सोने के दामों में तेजी दिखाई। जबकि चांदी की कीमत में कमी आई। इस समय सहालग के चलते सोना चांदी के जेवरों की डिमांड बनी हुई है। मेरठ सराफा बाजार में चहल पहल देखी जा रही है। जिसके चलते सराफा बाजार के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

Also read: आज सोना चांदी के कीमत में आई तेजी, ये है मेरठ का सराफा भाव

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...