कोविड वार्ड में भिड़े चिकित्सक और सफाईकर्मी

मेरठ रीजनकोविड वार्ड में भिड़े चिकित्सक और सफाईकर्मी

Date:

  • जमकर हुई मारपीट, तोड़फोड़, पुलिस ने किये हालात काबू

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में आज कनिष्ठ चिकित्सक व सफाई कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड़ से हड़कंप मच गया। बताया गया कि पहले कनिष्ठ चिकित्सकों ने सफाई कर्मचारियों की पिटाई की। बाद में सफाई कर्मचारियों ने कोविड वार्ड में कनिष्ठ चिकित्सकों पर हमला बोलते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू किया।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज के कोविड आईसीयू वार्ड-दो में डिग्गी निवासी नदीम पुत्र सिराजुद्दीन बतौर सफाई कर्मचारी तैनात है। नदीम का आरोप है कि आज दोपहर आईसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज के पेट में दर्द होने के बाद उन्होंने जूनियर डाॅक्टर सुभर्त से इंजेक्शन लगाने को कहा। इस बात से नाराज सुभर्त ने अपने चिकित्सक साथी हितेश, निशांत यादव और विशाल चैहान को बुलाकर नदीम की पिटाई कर दी। नदीम की पिटाई की बात सुनकर कोविड वार्ड के बाहर सफाई कर्मचारी जमा हो गये जहां दोनो पक्षों में कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने जूनियर डाक्टर्स पर पथराव करते हुए मेन गेट पर तोड़़फोड़ कर दी। हंगामे से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों में दहशत फैल गयी। मेडिकल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया। मारपीट में जूनियर डाक्टर सुभर्त, हितेश, निशांत और दूसरे पक्ष से नदीम और उसका एक अन्य साथी घायल हुए हैं। वहीं जूनियर डाक्टर्स ने मामले में कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related