Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

उत्तर प्रदेशMeat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका...

Date:

Meat Mafia Yakub Qureshi Meerut : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी की तलाश में लगी मेरठ पुलिस को उसका अभी तक कोर्ई सुराग नहीं मिल सका है। मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटे हर रोज अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। इतना ही नहीं लोकेशन बदलने के साथ ही याकूब एंड फेमली अपने मोबाइल नंबर भी बदल देती है। यहीं कारण है कि पुलिस को लोकेशन मिलने के बाद भी याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटे हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटे इमरान और फिरोज वाटसएप कालिंग के जरिए अपने लोगों के संपर्क में हैं।

बताया जाता है कि याकूब कुरैशी मेरठ पुलिस की पल—पल की खबर रख रहा है। वहीं पुलिस अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होने के बाद भी याकूब कुरैशी की परछाई तक भी नहीं पहुंच सकी है। वाटसएप काल की डिटेल मिलने से पहले याकूब और उनका परिवार मोबाइल नंबर बदल रहा है। अभी तक परिवार के सदस्य कई बार मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। यही कारण है कि पुलिस याकूब कुरैशी के नजदीक पहुंचकर भी उसको और उसके बेटों को नहीं पकड़ पा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मीट माफिया याकूब कुरैशी के घर की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।

Read  Also :Meat Mafia Yakub Qureshi: पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी में पुलिस जुटा रही सबूत

फरार याकूब कुरैशी और उसके दोनों बेटे इमरान और फिरोज की लोकेशन पुलिस को दिल्ली, जयपुर, गोवा और देहरादून तक में मिल चुकी है। लेकिन जब तक पुलिस इन स्थानों पर पहुंची याकूब और उसके दोनों बेटों ने अपनी लोकेशन ही बदल दी। यही कारण है कि पुलिस अभी तक याकूब कुरैशी को पकड़ नहीं पाई है। सीओ कोतवाली ने पुलिस टीम के साथ याकूब के बेटे फिरोज की ससुराल गाजियाबाद के पसौडा गांव में छापा मारा। लेकिन वहां भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। याकूब कुरैशी उसके बेटे इमरान और फिरोज ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर आगामी 23 मई को सुनवाई होगी। पुलिस याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि याकूब की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। याकूब और उसके बेटे लगातार मोबाइल नंबर के साथ अपना ठिकाना भी बदल रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related