राजनीति से नहीं रिटायर होगी मायावती,अभी कुछ साल और खेलेगी पारी 

विधानसभा चुनावराजनीति से नहीं रिटायर होगी मायावती,अभी कुछ साल और खेलेगी पारी 

Date:


राजनीति से नहीं रिटायर होगी मायावती,अभी कुछ साल और खेलेगी पारी 

मेरठ। Mayawati Election News Hindi- एक तरफ यूपी चुनाव का तीसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बसपा की चुप्पी से सभी दल और पार्टी के परंपरागत वोटर हैरान हैं। वहीं विपक्ष का कहना है कि अब मायावती रिटायर होने वाली हैं और वे चुनाव के बाद राजनीति से सन्यास ले लेगी। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती के सिपहसलार और बसपा में मायावती के बाद दूसरे नंबर की अहमियत रखने वाले सतीश मिश्रा ने इसको विपक्ष की साजिश करार दिया है। 

Read also- यूपी चुनाव: बघेल पर हमले की बीजेपी ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

बसपा से सांसद सतीश मिश्रा का कहना है कि विपक्ष हमकों कम आंककर बड़ी भूल कर रहा है। बसपा एक बार फिर से बहुमत में आएगी और इस चुनाव के बाद  सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 के हुए चुनाव में खराब स्थिति में आने के बाद भी बसपा के पास 22 प्रतिशत वोट थे। उन्होंने कहा कि अब बसपा के साथ अब प्रदेश का ब्राहमण वर्ग भी जुड़ गया है। जिसका प्रतिशत प्रदेश में 14 फीसदी है। इससे बसपा की सरकार का बनना अब पूरी तरह से तय है। 

सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि मायावती राजनीति से सेवानिवृत्ति की योजना बना रही हैं! भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के इस दावे को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि दलित मतदाता और जाटवों का वोट आज भी बसपा का परंपरागत वोट बैंक है। विपक्षी दल इस बारे में दावे तो कर रहा है। लेकिन उनके दावों में सच्चाई जरा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी दलित और मुस्लिम मतदाता बसपा का परंपरागत वोट बैंक हैं। बसपा ने इस बार चुनाव में मुसलमानों और जाटों को टिकट देकर यह साबित किया है कि बसपा सभी जातियों का प्रतिनिधित्व करती है। 

Read also- यूपी चुनाव: तीसरे चरण में सपा के सबसे अधिक आपराधिक उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में ब्राहमणों का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ है। बिकरू कांड में बेवजह आरोपी बनाई गई खुशी दुबे को 19 महीने जेल में बंद रखा गया। मंत्री के बेटे को किसानों केा कुचलने के बदले जेल से जमानत दे दी जाती है। यह भाजपा का दोहरा मापदंड़ हैं। बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने उन राजनैतिक अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि चुनाव के बाद मायावती राजनीति से रिटायर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मायावती अीाी और कई सालों तक पार्टी की अध्यक्ष रहेगी और बसपा को मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले भी कुछ इसी तरह की अफवाह उड़ी थी और उसके बाद बहन जी प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related