ब्लाक चुनाव के नामांकन में हिंसा पर मायावती को आयी सपा शासन की याद

उत्तराखंडब्लाक चुनाव के नामांकन में हिंसा पर मायावती को आयी सपा शासन...

Date:


ब्लाक चुनाव के नामांकन में हिंसा पर मायावती को आयी सपा शासन की याद

लखनऊ: बीएसपी प्रमुख मायावती ने ब्लाक चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर बीजेपी और सपा दोनों पर जोरदार हमला बोला है. मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा आदि जो हो रही है वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है. इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है तब भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है वह घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा. जनता कुछ भी नहीं भूली.’

मायावती लिखती हैं, अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है तब भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है वह घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा. जनता कुछ भी नहीं भूली. साथ ही, बात-बात पर ’हल्लाबोल’ के तेवर वाली सपा यहाँ के गरीबों, किसानों व बेरोजगारों आदि के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज के ऊपर यहाँ लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा आदि पर अभी तक निष्क्रिय क्यों रही है? यह भी सोचने की बात है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related