Controversy: सपा पर माया का हमला, शूद्र कहकर SC/ST, OBC का न करें अपमान

उत्तर प्रदेशControversy: सपा पर माया का हमला, शूद्र कहकर SC/ST, OBC का न...

Date:

रामचरित मानस पर जारी विवाद में अब बसपा प्रमुख मायावती की इंट्री हो गयी है. हालाँकि उन्होंने रामचरित मानस या उसके कुछ विवादित अंशों को लेकर कोई बात नहीं कही है, मायावती ने दरअसल SC/ST, OBC को शूद्र कहे जाने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला किया है. मायावती ने कहा कि शूद्र कहकर वो SC/ST और OBC का अपमान न करें। बता दें कि अखिलेश यादव को पिछले दिनों भाजपा युवा मोर्चा और कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उस समय काले झंडे दिखाए थे जब वो लखनऊ में एक महायज्ञ में शिरकत करने पहुंचे थे. विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश ने कहा था कि भाजपा वाले उन्हें शूद्र समझते हैं.

बयान को बताया संविधान की अवहेलना

अखिलेश के शूद्र वाले बयान पर पलटवार करते हुए मायावती ने ट्वीट की एक श्रंखला जारी की जिसमें उन्होंने कहा है कि कमजोर, उपेक्षित वर्ग के लिए संविधान में बाबा साहेब ने ऐसे लोगों को SC/ST, OBC की संज्ञा दी इसलिए इन्हें शूद्र कहकर समाजवादी पार्टी इनका अपमान न करे, मायावती ने इसे संविधान की अवहेलना भी बताया। मायावती ने कहा कि SC/ST, OBC के तिरस्कार के मामले में समाजवादी पार्टी कांग्रेस और भाजपा से कम नहीं है।

रामचरितमानस व मनुस्मृति कमजोर व उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ नहीं

मायावती ने कहा कि रामचरितमानस व मनुस्मृति कमजोर व उपेक्षित वर्गों का ग्रंथ नहीं, उनका ग्रन्थ भारतीय संविधान है. आगे उन्होंने समाजवादी पार्टी को गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए लिखा कि सपा प्रमुख अखिलेश द्वारा इनकी वकालत करने से पहले उन्हें लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस की घटना को भी याद करना चाहिए, जब मुख्यमंत्री बनने जा रही एक दलित की बेटी पर समाजवादी पार्टी की सरकार में जानलेवा हमला कराया गया था। मायावती ने कहा एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के स्वाभिमान की क़द्र सिर्फ बीएसपी में ही सुरक्षित है बाकी पार्टियाँ तो सिर्फ वोट के लिए नाटकबाजी ही ज्यादा करती रहती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related