लाइफस्टाइल डेस्क। May Travel Destinations – मई की गर्मी में कही दूर ऐसी जगह जाने को मन करता है जहां गर्मियों से राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप भी मई महीने में घूमने जाने की सोच या प्लान कर रहे है तो भारत की इन जगहों का रुख करे। ये जगहे घूमने के लिए बेहतरीन हैं, आपको यहां काफी सुकून मिलेगा। इन जगहों की खास बात ये है की यहां मई महीने में कई तरह के फेस्टिवल्स का भी आयोजन होता है।
सिक्किम

मई महीने में सिक्किम का तापमान अच्छा रहता है, आप यहां की फेमस जगहों पर घूम सकते है। लाचुंग के छोटे से गांव में आप जा सकते है, ये बागानों, मोनेस्ट्रीज़ और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। साथ ही गंगटोक से करीब 23 किलोमीटर पर आप रूमटेक मठ जा सकते है। ये सिक्किम का सबसे बड़ा मठ है।
लद्दाख

लद्दाख में भी आप मई महीने में जा सकते है, यहां पैंगॉग और सोमोरी लेक के किनारे बैठकर दिल को काफी सुकून मिलता है साथ ही आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। अगर आपको बर्फ देखना चाहते हो तो यहां ऐसी कई जगहें मिलेंगी जो बर्फ से ढकी रहती हैं।
Read also: IRCTC Nepal Tour Package: नेपाल घूमना चाहते है तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज है बेस्ट!
मेघालय

मेघालय भी अच्छी जगह है घूमने के लिए, यहां मई महीने की चिलचिलाती गर्मी से आपको सुकून मिलेगा। यहां खूबसूरत झरने, हरे-भरे पहाड़, दूर तक बिछी घास की चादर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यक़ीनन यहां का सफर भी यादगार रहेगा।
ऊंटी

ऊंटी में मई महीने में फ्लॉवर शो का आयोजन होता है, इस बार ये 20 मई को है। इस फ्लॉवर शो में 30,000 गुलाब के साथ आपको दूसरे तरह के खूबसूरत फूलों की वैराइटी देखने को मिलेगी। ऊंटी में इस महीने सब्जी, मसाले और फ्रूट शो का भी आयोजन होता है। कुल मिलकर आपका यहां का सफर पैसा वसूल होगा।

