Site icon Buziness Bytes Hindi

May Travel Destinations: मई महीने में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है ये जगहें!

लाइफस्टाइल डेस्क। May Travel Destinations –  मई की गर्मी में कही दूर ऐसी जगह जाने को मन करता है जहां गर्मियों से राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप भी मई महीने में घूमने जाने की सोच या प्लान कर रहे है तो भारत की इन जगहों का रुख करे। ये जगहे घूमने के लिए बेहतरीन हैं, आपको यहां काफी सुकून मिलेगा। इन जगहों की खास बात ये है की यहां मई महीने में कई तरह के फेस्टिवल्स का भी आयोजन होता है।

सिक्किम

Image by Labun Hang Limboo from Pixabay

मई महीने में सिक्किम का तापमान अच्छा रहता है, आप यहां की फेमस जगहों पर घूम सकते है। लाचुंग के छोटे से गांव में आप जा सकते है, ये  बागानों, मोनेस्ट्रीज़ और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। साथ ही गंगटोक से करीब 23 किलोमीटर पर आप रूमटेक मठ जा सकते है। ये सिक्किम का सबसे बड़ा मठ है।

लद्दाख

Image by Labun Hang Limboo from Pixabay

लद्दाख में भी आप मई महीने में जा सकते है, यहां पैंगॉग और सोमोरी लेक के किनारे बैठकर दिल को काफी सुकून मिलता है साथ ही आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। अगर आपको बर्फ देखना चाहते हो तो यहां ऐसी कई जगहें मिलेंगी जो बर्फ से ढकी रहती हैं।

Read also: IRCTC Nepal Tour Package: नेपाल घूमना चाहते है तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज है बेस्ट!

मेघालय

Image by Bishnu Sarangi from Pixabay

मेघालय भी अच्छी जगह है घूमने के लिए, यहां मई महीने की चिलचिलाती गर्मी से आपको सुकून मिलेगा। यहां खूबसूरत झरने, हरे-भरे पहाड़, दूर तक बिछी घास की चादर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। यक़ीनन यहां का सफर भी यादगार रहेगा। 

ऊंटी

Image by confused_me from Pixabay

ऊंटी में मई महीने में फ्लॉवर शो का आयोजन होता है, इस बार ये  20 मई को है। इस  फ्लॉवर शो में 30,000 गुलाब के साथ आपको  दूसरे तरह के खूबसूरत फूलों की वैराइटी देखने को मिलेगी। ऊंटी में इस महीने सब्जी, मसाले और फ्रूट शो का भी आयोजन होता है। कुल मिलकर आपका यहां का सफर पैसा वसूल होगा। 

 

Exit mobile version