देवबंद: देश के मुसलमानों के बड़े संगठन जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुर निधन के बाद आज बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्थित जमीअत उलमा हिंद के मुख्यालय में हुई आमला की मीटिंग में पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा हिंद के महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीअत उलमा ए हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
बता दें कि 21 मई 2021 करीब 15 दिन की बीमारी के बाद जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।
Read also: स्मार्ट फोन खरीद मामला: टेंडर निरस्तीकरण पर मंत्री स्वाति सिंह और अफसर भिड़े, PMO तक पहुंचा मामला
उनके इंतकाल के बाद से लगातार जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म था। आज दिल्ली में जमीअत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की मीटिंग में सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मीटिंग में कई सदस्य ऑनलाइन शामिल रहे। वही जमीअत उलमा ए हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी को जमीअत उलमा हिंद का महासचिव चुना गया है।

