स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

मेरठ रीजनस्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

Date:


स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

बागपत के पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
पंजाब के मोगा में गुरुवार रात को मिग-21 क्रैश में हुए थे शहीद

मेरठ/बागपत। पंजाब के मोगा में गुरुवार रात को मिग-21 क्रैश होने के हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिये उमड़े हजारों ग्रामीण भारत माता की जय और शहीद अभिनव चौधरी अमर रहे के नारे लगाते रहे। नम आंखों से स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को अंतिम विदाई दी गयी।

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

मेरठ की गंगासागर कॉलोनी, सी-91 में रहने वाले सतेंद्र चैधरी के पुत्र अभिनव चौधरी वायु सेना में पायलट थे। गुरुवार रात को अभिनव चौधरी मिग-21 उड़ा रहे थे मगर लड़ाकू विमान क्रैश हो जाने से अभिनव चैधरी शहीद हो गये।

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके मेरठ में गंगासागर आवास पर लाया गया। माता सत्या चौधरी, पिता सतेंद्र चौधरी व पत्नी सोनिका को लोगों ने ढाढस बंधाया।

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

वहां अभिनव चौधरी को श्रद्धाजंलि दिये जाने के बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुसार, जिला बागपत में लाया गया। शहीद अभिनव चौधरी के घर पर कुछ समय के लिये पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखने के बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू की गयी। पार्थिव शरीर ले जा रहे सेना के ट्रक के आगे-पीछे हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइकों व कारों के लंबे काफिले के साथ चल रहे थे।

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

हाथों में तिरंगा लिये चल रहे युवाओं ने भारत माता की जय और शहीद अभिनव चौधरी अमर रहे के नारे लगाये। गांव की गलियों और छतों पर मौजूद लोग अभिनव चौधरी को पुष्प अर्पित कर रहे थे।

स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई
स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी को दी अंतिम विदाई

गांव के श्मशान में सैनिक सम्मान के साथ अभिनव चौधरी को अंतिम विदाई दी गई। ताऊ सूबे सिंह ने आंखों में आंसू लिये अपनी आंखों के तारे अभिनव चौधरी को मुखाग्नि दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related