लॉकडाउन के बाद कर्नाटक के इन खूबसूरत बीच में घूमने का प्लान बना सकते है

ट्रेवललॉकडाउन के बाद कर्नाटक के इन खूबसूरत बीच में घूमने का प्लान...

Date:


लॉकडाउन के बाद कर्नाटक के इन खूबसूरत बीच में घूमने का प्लान बना सकते है

लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों के मौसम में बीच पर जाने का अगल ही मजा है लेकिन लॉकडाउन लगा हुआ है और हम कही भर नहीं जा सकते | लेकिन जल्द ही ये लोखड़ौन खुलेगा और’ सब पहले जैसा हो जाएगा |  जब लॉकडाउन खुलेगा तो आप कर्नाटक के खूबसूरत बीच पर जा सकते हैं।

करवार बीच

करवार बीच काफी शांत और रोमांटिक है। करवार बीच काली नदी और अरब सागर पर स्थित है। इस बीच पर सबसे ज्यादा कपल आते हैं और आप यहां से  प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

गोकर्ण बीच

गोकर्ण एक छोटा शहर है , यहां काफी संख्या में पर्यटक आते है | इस बीच में  करने के लिए कई सारी एक्टिविटीज हैं, आप यहां खूब मौज मस्ती कर सकते है | समुद्र तट पर अरब सागर के सुंदर नजारे का लुत्फ भी ले सकते है | 

मरावन्थे बीच

ये बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के पास कुंडापुर के करीब स्थित है। यहां नारियल के पेड़ हैं और पहाड़ियों से घिरी जगहें है। यहां आप स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं। मरावन्थे बीच से आप अरब सागर की लहरों के साथ कोडाचादही पहाड़ियों के नजारे देख सकते है | 

Read also: आप सांसद संजय सिंह ने 17 मई को कर दी थी प्रधानमंत्री के भावुक होने की भविष्यवाणी

मुरूदेश्वर बीच

मुरूदेश्वर बीच की छोटी-पहाड़ियां और नारियल के पेड़ बीच की शोभा बढ़ाते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी भी होती है | ये  काफी लोकप्रिय बीच में से एक है। मुरूदेश्वर बीच के पास आपको स्थानीय मार्केट भी देखने को मिल जाएंगे , जहां आप खरीदारी कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related