Navratri 2022: नवरात्र पर बाजार में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,कारोबारी गदगद

बिज़नेसNavratri 2022: नवरात्र पर बाजार में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा,कारोबारी गदगद

Date:

पूरे दो साल कोरोना संक्रमण के चलते त्योहारों पर बाजार में ग्रहण लगा रहा। जिसके चलते व्यापारियों को बडे़ पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ। लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हुआ तो बाजार ने भी रफ्तार पकड़ी है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में आस्था, उल्लास,समृद्धि के पर्व नवरात्र में बाजार पर लक्ष्मी की कृपा रहने की उम्मीद से कारोबारी काफी गदगद हैं। कोरोना काल की मायूसी के बाद ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ने का अनुमान है। इस बार मेरठ सराफा बाजार को 800 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं रीयल एस्टेट से जुड़े लोगों को व्यापार में 60 प्रतिशत तक उछाल आने की उम्मीद है। जबकि ऑटोमोबाइल सेक्टर में 100 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। उत्साहित व्यापारियों ने आगामी त्योहार दशहरा, धनतेरस, दीपावली, भैय्या दूज तक की तैयारियां कर ली हैं।

मेरठ सराफा एसो. अध्यक्ष डा0 संजीव अग्रवाल का कहना है कि बाजार में अब रफ्तार की दरकार है। सामान्य दिनों में रिटेल का प्रतिदिन सोने-चांदी का कारोबार 45 करोड़ के आसपास होता है। मेरठ सराफा बाजार एशिया की बड़ी सोना चांदी के जेवर की मंडी है। यहां पर बने सोने चांदी के जेवर देश ही विदेश में भी जाते हैं। मेरठ में थोक बाजार बुलियन के आंकड़ों के मुताबिक 90 करोड़ के आसपास है। नवरात्र में सराफा बाजार के 60 प्रतिशत बढ़ोतरी के आसार है। नवरात्र में प्रॉपटÊ के कारोबार में 50-60 प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद है।

वहीं दूसरी ओर ऑटोमोबाइल सेक्टर भी इस बार झूमने की तैयारी में है। यह सुखद संकेत है कि पाट्र्स व सप्लाई का संकट हल होने लगा है। मेरठ की बात करें तो आरटीओ कार्यालय के अनुसार सामान्य दिनों में हर महीने लगभग दो हजार चैपहिया वाहन बिकते हैं। इस बार नवरात्र में बाजार 20-25 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। नवरात्र में पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या अधिक है। इन नौ दिनों में मारुति की बिकने वाली गाड़ियों का औसत 50 के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 
पं. अनिल शास्त्री के अनुसार दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेगा। आम तौर पर इस दौरान मांगलिक कार्य भी बाधित हो जाते हैं। हालांकि, विवाह मुहूर्त 24 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related