Agneepath Scheme: युवाओं में उबाल जारी, कई ट्रेनें आग के हवाले

नेशनलAgneepath Scheme: युवाओं में उबाल जारी, कई ट्रेनें आग के हवाले

Date:

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए एलान की गयी अग्निपथ योजना की ऐसी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी, उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। आज तीसरे दिन भी बिहार उबाल रहा है, ट्रेनें जलाई जा रही हैं, सैकड़ों को अवरुद्ध किया जा रहा है, सरकारी सम्पत्तियों पर छात्रों का गुस्सा फूट रहा है, अग्निपथ से भड़की यह आग अब तेलंगाना तक पहुँच गयी है जहाँ सिकंदराबाद में ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया है। ट्रेन में सफर करना इनदिनों सबसे बड़ा जोखिम समझा जा रहा है. वहीँ सरकार अग्निपथ योजना के फायदे समझाने में जुटी हुई है। इसके अलावा बिहार में आज उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर भी उग्र नौजवानों की भीड़ ने हमला बोला है। इसी के साथ यूपी के बलिया में भी उग्र प्रदर्शन की ख़बरें है।

Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

बता दें कि केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए इस शार्ट योजना जिसे अग्निपथ योजना नाम दिया गया है की घोषणा होते ही बिहार में बवाल शुरू हो गया और हर रोज़ यह और उग्र होता जा रहा है. लक्खीसराय जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीँ आरा में अग्निपथ योजना का विरोध और तेज हो गया है। कुल्हड़िया स्टेशन पर छात्रों ने खड़ी पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। वहीँ यूपी के बलिया, पश्चिमी चम्पारण और तेलंगाना के सिकंदराबाद में भी ट्रेनों को जलाया गया है। वाराणसी में भी नाराज़ नौजवानों ने बसों में तोड़फोड़ की है, बक्सर में लगातार तीसरे दिन अशांति फैली है, उग्र युवाओं ने सड़कों पर टायर जलाकर अपने  इज़हार कर रहे हैं।

Also read: Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही बिहार में उपद्रव जारी है, हाजीपुर-बरौनी रेलवे लाइन के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर कड़ी जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी गई। समस्तीपुर में भी ट्रेनों को रोककर जमकर तोड़फोड़ की गयी, लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस के कई डिब्बों में आग लगा दी गयी. वहीँ गोपालगंज में ट्रेन को आग लगाने की खबर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...