कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग की

फीचर्डकांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व...

Date:


कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग की

नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच सोमवार को होने वाली पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के पुनरुद्धार की मांग की है। बताया जा रहा है इस मुद्दे पर पार्टी की बैठक में चर्चा की जाएगी, जो सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होनी है।

आज हो रही है सीडब्ल्यूसी की बैठक
सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगी।

नेतृत्व को लेकर हो सकती है चर्चा
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा पार्टी के नेतृत्व को लेकर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कांग्रेस के कई नेता खुलकर राहुल गांधी को एक बार फिर कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की मांग कर चुके हैं।

23 नेताओं ने लिखी चिट्ठी
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है। पत्र के लिखने वालों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जैसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और शशि थरूर के साथ-साथ मिलिंद देवड़ा और जितिन प्रसाद जैसे युवा नेता शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...