टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनेंगे मनप्रीत और मैरी कॉम

स्पोर्ट्सटोक्यो ओलम्पिक में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनेंगे मनप्रीत और मैरी...

Date:


टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय दल की ध्वज वाहक बनेंगे मनप्रीत और मैरी कॉम

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहकों का नाम घोषित कर दिया है। आईओए ने 6 बार की बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ध्वजवाहक बनने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं आईओए ने पहलवान बजरंग पुनिया को क्लोजिंक सेरेमनी के दौरान भारत का झंडा लेकर दल का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान दिया है।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो में 23 जुलाई को ओपनिंग सेरमनी का आयोजन होगा जबकि क्लोजिंग सेरमनी 8 अगस्त को आयोजित की जायेगी। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इसको लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहले ओलंपिक का आयोजन इसी तारीख पर पिछले साल किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसे एक साल तक के लिये स्थगित करना पड़ा।

पत्र में उन्होंने कहा,’टोक्यो 2020 में 23 जुलाई को होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में मुक्केबाज मैरी कॉम और कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे जबकि 8 जुलाई को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पुनिया भारतीय दल के ध्वजवाहक बनेंगे।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...