UAE में T20 विश्व कप से पहले IPL कराने से बर्बाद हो जाएँगी पिचें: मार्क बाउचर

स्पोर्ट्सUAE में T20 विश्व कप से पहले IPL कराने से बर्बाद हो...

Date:


UAE में T20 विश्व कप से पहले IPL कराने से बर्बाद हो जाएँगी पिचें: मार्क बाउचर

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच मार्क बाउचर ने यूएई में होने वाले विश्व कप से पहले आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराने पर नाराजगी जताई है। मार्क बाउचर का मानना है कि विश्व कप से पहले आईपीएल का आयोजन कराने से वहां पिचों पर काफी असर पड़ेगा और पिच टूट जाने के चलते मैदान स्पिनर्स के फेवर में हो जायेंगे।

मार्क बाउचर की टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया है। टी20 विश्व कप को लेकर बात करते हुए मार्क बाउचर का मानना है कि ग्रेनाडा में यूएई से मिलती जुलती परिस्थितियां ही मिलेंगी जो कि स्पिनर्स के लिये मददगार और बल्लेबाजों के लिये मुश्किलें पैदा करने वाली होंगी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए मार्क बाउचर ने कहा,’हमें यूएई में भी ऐसी ही परिस्थितियों में क्रिकेट खेलना होगा जहां पर आईपीएल के आयोजन के बाद पिच थोड़ी सूखी नजर आयेगी। यह पिच साउथ अफ्रीकी मैदानों की तरह नहीं होगी जहां पर जाकर आप 180-200 रन बना दें। आपको यहां पर काबिलियत के साथ चतुराई से भी खेलना होगा।’

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई इस सीरीज के हर मैच में स्कोर 160 से 170 के बीच ही देखने को मिला है। मार्क बाउचर का मानना है कि टी20 विश्व कप के दौरान यह पार स्कोर रहने वाला है और फैन्स को ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच देखने को नहीं मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related