उदयपुर। उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट वायरल करने वाले कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या करने के बाद से तनाव बना हुआ है। दरिंदों को हत्या का जरा भी गम नहीं है। दरिंदों ने घटना के बाद वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक तक को धमकी दी है। मृतक कन्हैयालाल की दुकान में कपड़े सिलाने के बहाने दुकान में घुसे हमलावरों ने उसकी गर्दन रेतने के दौरान का भी वीडियो बनाया है।
Read also: राजस्थान के उदयपुर में मई महीने हो सकता है कांग्रेस का चिंतन शिविर
वहीं वायरल वीडियो में दोनों हमलावर हाथ में खून से सनी तलवार लेकर अपना जुल्म कबूल कर रहे हैं। दोनों की तलवार पर खून लगा हुआ है और दोनों के चेहरे पर हंसी है। दोनों दरिंदे कहते हैं कि मैं मोहम्मद रियाज अंसारी और मेरे दोस्त मोहम्मद भाई। उदयपुर में सर कलम कर दिया है। धार्मिक नारा लगाते हुए दोनों कहते हैं कि हम जिएंगे आपके लिए और मरेंगे आपके लिए।
हमलवार वीडियो मेें आगे पीएम मोदी की हत्या की धमकी दे रहे हैं। जिसमें कहते है, कि नरेंद्र मोदी सुन ले, आग तूने लगाई है और बुझाएंगे हम, इंसाअल्लाह मैं रब से दुआ करुगा कि यह छुरा तेरी गर्दन तक जरूर पहुंचेगा। उदयपुर वालों नारा लगाओ गुस्ताखे नबी की एक सजा, सर तन से जुदा। अपनी दुआओं में याद रखना।”
Read also: 10 जनपथ पर हुई कांग्रेस की अहम बैठक, वेणुगोपाल जायेंगे शिविर का जायजा लेने उदयपुर
हत्यारोपी दरिंदों ने हत्या के समय का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि दोनों टेलर की दुकान में जाकर कपड़ा सिलवाने की बात करते हैं। एक व्यक्ति अपना नाप दे रहा है तो दूसरा वीडियो बनाता दिख रहा है। दोनों की नापाक साजिश से बेखबर कन्हैयालाल नाप लेते में तल्लीन है। इसी दौरान उस पर तलवार से हमला किया जाता है। कन्हैयालाल चीखता है वह जान बख्श देने की गुहार लगाता है। लेकिन हमलावर दोनों हत्यारे उसकी गर्दन रेतकर ही दम लेते हैं।

