लखनऊ से ममता की नजर दिल्ली पर, मोदी के सामने खुद को प्रोजेक्ट करने में जुटीं दीदी

विधानसभा चुनावलखनऊ से ममता की नजर दिल्ली पर, मोदी के सामने खुद को...

Date:


लखनऊ से ममता की नजर दिल्ली पर, मोदी के सामने खुद को प्रोजेक्ट करने में जुटीं दीदी

लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यूपी के सियासी रण में अखिलेश यादव के समर्थन में आ गईं हैं। मंगलवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया। इस दौरान ममता बनर्जी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी शब्दबाण चलाए। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने भी पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया था। साथ ही उपाध्यक्ष किरनमय नंदा समेत कई नेताओं को प्रचार करने भी भेजा था। तभी से यह लगभग क्लियर हो गया था कि अखिलेश यादव का भी वह प्रचार करने आ सकतीं हैं। हुआ वही। अब सवाल उठता है कि क्या यह अखिलेश यादव के निभाये साथ का नतीजा है या ममता बनर्जी के एक तीर से कई निशाने भी साध रहीं हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में भाजपा की फौज को करारी मात देने के बाद पीएम मोदी के सामने कठिन चुनौती बन सकतीं हैं। इसके अलावा विपक्ष में पीएम मोदी के कद का कोई नेता फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। इसको देखते हुए ममता बनर्जी की कोशिश है कि यूपी के सियासी रण को साधते हुए 2024 में मोदी के सामने खुद को विपक्ष का चेहरा पेश कर सकें। मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस के जरिये इसकी बानगी भी देखने को मिली। जिसमें हम बिंदुवार बताएंगे।

Read also: पूरे देश में भाजपा को हारते देखना चाहती हैं ममता बनर्जी

बंगाल में बाहरियों की स्वीकार्यता के बहाने जोड़ने की कोशिश

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लोग रोजगार के लिए आते हैं। लेकिन किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने बंगाल में जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जिक्र किया और साथ ही अखिलेश यादव से भी कहा कि इसको आप अपने यहां भी सरकार बनने के बाद लागू करना। ममता ने बताया कि बंगाल में किस प्रकार महिलाओं को 500 से 1500 रूपये तक की आर्थिक मदद की जा रही है। इसके अलावा इलाज से जुड़ी सुविधाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में आयुष्मान योजना के बदले खुद की योजना लागू की है। इन सारी बातों के जरिये ममता यह कनेक्ट करना चाहती हैं कि वह केंद्र के विरोध के बाद भी अपने राज्य के लोगों को बेहतर सुविधा दे रहीं हैं। साथ ही बंगाल में सबकी स्वीकार्यकता की बात कहकर खुद को लोगों से जोड़ने की कोशिश की है।

धर्म की सियासत पर खुद को बेहतर बताने की कोशिश

भाजपा की हिंदुत्व की सियासत से हर कोई वाकिफ है। ममता भाजपा की इस सियासत की काट के रूप में कहतीं हैं कि भाजपा के लोग मुझे हिंदू विरोधी बताते हैं। कहते हैं कि बंगाल में दुर्गा पूजा नहीं करने दी जाती है। लेकिन, यूएनओ ने माना है कि बंगाल की दुर्गा पूजा दुनिया की सबसे खूबसूरत पूजा है। ममता इसे भाजपा की धर्म की सियासत पर उन्हें घेरे जाने के मामले में तमाचा करार दिया। उन्होंने बताया कि बंगाल में सिर्फ दुर्गा पूजा ही नहीं हिंदू धर्म के दूसरे मान्यताओं को भी किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है, इसके अलावा दूसरे धर्मों के त्यौहारों को भी किस प्रकार महत्व दिया जाता है।

मायावती पर निशाना साध दलितों को साधने की कोशिश, स्थापित बीजेपी विरोधी महिला नेत्री का दावा

हालांकि अखिलेश यादव 2019 में अपनी पुरानी साथी मायावती पर कोई भी टिप्पणी करने से बचते हैं। लेकिन, उनके सहयोगी उनके मंच से मायावती के खिलाफ बोलते रहे हैं। ममता भी नहीं चूकीं और मायावती पर बिना नाम लिए वार करते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए काम रहीं हैं। ममता मायावती को बीजेपी का सहयोगी बताकर विपक्ष की एक राष्ट्रीय महिला नेता के रूप में अकेले खुद को प्रोजेक्ट करना चाहतीं हैं। गौरतलब है कि मायावती भी पीएम पद के लिए दावा ठोंकती रहीं हैं, एक बार तो वो बेहद करीब जाकर भी पीएम बनने से रह गई थीं।

Read also: ममता बनर्जी हिंदू विरोधी नहीं हो सकतीं, वह ब्राह्मण हैं

योगी को इग्नोर कर मोदी पर फोकस

ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह दावा किया कि वह बनारस में प्रचार करेंगी लेकिन गोरखपुर में जाने के सवाल को टाल गईं। ममता भी जानतीं हैं कि बनारस में मोदी को घेरकर वह राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करना चाहतीं हैं। यूपी में योगी के खिलाफ शायद इसीलिए नहीं उतरना चाहतीं। ममता चाहतीं हैं कि यूपी में सियासत करें तो राष्ट्रीय नेता के खिलाफ ही रहें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...