केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हमने जो कहा वो किया,गन्ना किसानों का भुगतान कराया मुफ्त बिजली दिलवाई

मेरठ रीजनकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हमने जो कहा वो किया,गन्ना किसानों...

Date:


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हमने जो कहा वो किया,गन्ना किसानों का भुगतान कराया मुफ्त बिजली दिलवाई

मेरठ। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज मेरठ में चुनाव प्रचार के लिए आए। जिसमें उन्होंने संकल्प पत्र को जमीनी और सपा के घोषणा पत्र को हवाई बताया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने जो कहा वो किया है। किसानों को हम मुफ्त बिजली देने जा रहे हैं। गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान न होने पर चीनी मिल से ब्याज भी दिलाएंगे। 10 नई सहकारी चीनी मिलों को शुरू करने की बात भी हमने कही है। इससे किसान भी मालिक बनेगा, उसे भी लाभ का हिस्सा मिलेगा 1करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के लिए न्यूनतम ब्याज पर 1लाख तक के लोन की बात हमने कही है। हम रोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं। आलू, टमाटर और प्याज जैसी सीजनल सब्जियों के लिए भी एमएसपी लेकर आ रहे हैं। कन्या सुमंगला योजना के तहत अब 25 हजार रुपए की मदद। सामूहिक विवाह योजना का अनुदान भी बढ़कर 1 लाख करेंगे। सबसे बड़ी बात होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो गैस के सिलिंडर मुफ्त में देंगे। नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करेंगे। हर परिवार से एक सदस्य के लिए रोजगार का प्रबंध भी करेंगे।

कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी घोषणा पत्र बनाया है। उन्होंने 2012 से 17 के बीच अपने घोषणा पत्र के 33 परसेंट वादों को भी नहीं पूरा किया था। उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए लोकलुभावन लेकिन झूठे वादों का पुलिंदा सामने रख दिया है। जनता जानती है कि उसे वादा पूरा करने वाली सरकार चाहिए। झूठ, फरेब, पाखंड और तुष्टिकरण की बात करने वाली, झूठे वादे करने वाली, डराने धमकाने वाली सपा का राज नहीं चाहिए। उसे दंगा मुक्त, अपराध मुक्त, बहन बेटियों के लिए सुरक्षित उत्तर प्रदेश चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...