भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी ममता, मौजूदा विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

फीचर्डभवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी ममता, मौजूदा विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

Date:


भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी ममता, मौजूदा विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पुरानी सीट भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी। इस सीट से कामयाब हुए तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक शोभनदेव चटर्जी ने आज दोपहर विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय को इस्तीफा दे दिया। 2 मई को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। नियम के मुताबिक उन्हें छह महीने के भीतर चुनाव जीत कर विधानसभा में आना पड़ेगा, तभी वे मुख्यमंत्री रह सकती हैं।

भवानीपुर पुरानी सीट
नंदीग्राम से पहले ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ती आई हैं। दूसरी ओर, शोभनदेव रासबिहारी सीट से चुनाव लड़ते थे। इस बार ममता के नंदीग्राम जाने के कारण वे भवानीपुर से लड़े थे। वहां उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता रुद्रनील घोष को हराया था।

Read also: हीरा-मंडी में धक् धक् गर्ल की एंट्री?

छः सीटों पर होंगे उपचुनाव
प्रदेश विधानसभा में 294 सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर प्रत्याशियों की मौत के कारण चुनाव नहीं हुए थे। एक सीट पर मतदान के बाद प्रत्याशी की मौत हो गई। इनके अलावा भाजपा के पांच सांसदों ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिनमें से तीन हार गए थे। पार्टी ने फैसला किया है कि बाकी दोनों भी सांसद ही रहेंगे, इसलिए उन्होंने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण नहीं की। अब भवानीपुर से शोभनदेव के इस्तीफा देने के बाद कुल छह सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related